राजनांदगांव। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, डोंगरगढ़ में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। सर्वप्रथम प्राचार्य रूपेन्द्र सिंह, उप प्राचार्य संजय कुमार मंडल ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई।

विद्यालय के हिंदी शिक्षक राम कुमार चंद्रा ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। बाबा साहब ने किन कठिनाइयों को उठाकर दलित समाज के लिए कार्य किया है। भारत भारतीय संविधान के महान शिल्पी समाज की कुरीतियों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कम्प्यूटर शिक्षक शशि भूषण महाराणा ने एक डॉक्यूमेंट्री मूवी बच्चों को दिखाई और बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर गणित के विद्वान शिक्षक स्नेहा अग्रवाल, अशोक कुमार बिसेन, खेल शिक्षक अनिल कुमार पॉल, भास्कर राव, मरावी, कंचन राठौर उपस्थित थी।
कक्षा 12वीं के शाला नायक पीतम भारद्वाज ने भी बाबा साहब के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित किया। विद्यालय की छात्र प्रतिनिधि पल्लवी ने छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किया।
अंत में उप प्राचार्य संजय कुमार मंडल ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला और अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम समाप्त हो गया। कार्यक्रम को संचालित करने के लिए विद्यालय के शिक्षक रामकुमार चंद्र ने कार्यक्रम का कुशलता पूर्वक संचालन किया। शशि भूषण महाराणा ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…
भोपाल गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…
रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर में…
भोपाल खरगोन में 11 से 16 जून 2026 तक आयोजित जी.एच. रायसोनी मेमोरियल मध्यप्रदेश स्टेट…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…