राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा राज्य स्तरीय हिमालय वुड बैज एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर बिलासपुर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स बच्चों को अच्छा नागरिक बनाने के साथ ही उन्हें आत्मविश्वास, आत्मरक्षा, स्वावलंबन और देश व समाज सेवा के साथ स्काउटिंग अनुशासन से अपना कर्तव्य करना भी सिखाता है। राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ की स्काउटिंग गतिविधियां प्रशिक्षण, शिविर, हाइक, एडवेंचर कैम्प, राज्यपाल अवार्ड सहित विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से गतिशील है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर से राज्य स्तर तक और राष्ट्रीय स्तर पर भी छत्तीसगढ़ की स्काउटिंग गतिविधियों को बढ़ावा मिला है और बच्चे बढ़-चढ़कर सहभागी होकर अवार्ड प्राप्त कर रहे है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय हिमालय वुड बैज एक दिवसीय कार्यशाला में प्रदेश के सभी जिलों से 200 प्रमुख डिग्रीधारी हिमालयन वुड बैज स्काउटर गाइडर प्रशिक्षक शामिल हुए। जिसमें राजनांदगांव जिले से हिमालय वुड बैज स्काउट विभाग से गोवर्धन सिंह राजपूत, अलख राम साहू तथा हिमालय वुड बैज रेंजर विभाग से मनीषा सहारे सम्मिलित हुई। कार्यशाला में ऑनलाईन पंजीयन, प्रगतिपथ, स्काउटिंग में होने वाले नई शिक्षा नीति के तहत विषय राज्य पुरस्कार की तकनीकी जानकारी, स्काउटर गाइडर विकासात्मक जानकारी, आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी, जिला स्तर पर समस्याओं को राज्य कार्यकारणी में रखना सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *