जगदलपुर। बोधघाट थाना क्षेत्र के मावलीगुड़ा में खाना को लेकर हुए विवाद में ससुर ने अपनी बहू पर पीढ़ा से हमला कर दिया। इस घटना में बहू गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे मेकाज में भर्ती किया गया था, जहाँ उपचार के दौरान बहू की मौत हो गई। घटना के बाद ससुर ने डर के चलते फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव का पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मावलीगुड़ा निवासी गोदावरी नाग ने अपनी बहू प्रफुल्ल देवी से खाना की बात को लेकर पीढ़ा से चोट पहुँचाया था, जिसके बाद बहू को बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
बहू की मौत की खबर का पता चलते ही ससुर ने डर के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, वहीं बहू की मौत के साथ ही 2 मासूम बच्चों के सिर से माँ का साया उठ गया। पुलिस ने दोनों के शव का पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
भोपाल जबलपुर जिले के थाना मझौली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…
रायपुर छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में अब ढर्रे पर काम नहीं चलेगा। लोक शिक्षण संचालनालय…
रायपुर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रेशम उत्पादन बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए विभागीय…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में संस्कृति विभाग एवं छत्तीसगढ़ फिल्म विकास…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) की द्वितीय अवसर की परीक्षा-…