डायबिटीज पेशेंट्स के लिए भी फायदेमंद साबित होगा
हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने की सलाह देते हैं। ड्राई फ्रूट्स को अगर सही मात्रा में और सही तरीके से कंज्यूम किया जाए, तो आप सेहत से जुड़ी कई समस्याओं की चपेट में आने से बच सकते हैं। क्या आप पिस्ता खाने के फायदों के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आपको इस ड्राई फ्रूट का सेवन करने के फायदे और इसे अपने डाइट प्लान में शामिल करने के सही तरीके के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।
कंट्रोल करे ब्लड शुगर लेवल
पिस्ता में पाए जाने वाले तत्व आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में कारगर साबित हो सकते हैं। यही वजह है कि डायबिटीज पेशेंट्स को पिस्ता खाने की सलाह दी जाती है। अगर आपकी बॉडी में खून की कमी पैदा हो गई है, तो पिस्ता खाकर आपको एनीमिया की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
मिलेंगे फायदे ही फायदे
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिस्ता आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकता है। गट हेल्थ को सुधारने के लिए भी पिस्ता खाया जा सकता है। पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप पिस्ता खाना शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा पिस्ता को रेगुलरली कंज्यूम कर आप अपने इम्यून सिस्टम को भी काफी हद तक मजबूत बना सकते हैं यानी बार-बार बीमार पड़ने से भी बच सकते हैं।
आपको एक दिन में 15 से 20 ग्राम से ज्यादा पिस्ता नहीं खाने चाहिए वरना आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है। आप पिस्ता को रोस्ट करके या फिर भिगोकर कंज्यूम कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिस्ता में फाइबर, विटामिन सी, प्रोटीन, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, विटामिन बी-6, जिंक और कॉपर समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकती है।
भोपाल ओडिशा के पंचायती राज एवं पेयजल मंत्रीरबी नारायण नाइक ने प्रतिनिधिमंडल के साथ मुगलिया…
- डिप्टी कलेक्टर डीआर ध्रुव ने जिले में संचालित विभिन्न कौशल विकास प्रशिक्षण संस्थानों का…
- निर्माणाधीन परियोजनाओं की विभागवार समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश - लोक निर्माण,…
- छात्रावासों की सभी मूलभूत व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश - बस्तर मुन्ने कार्यक्रम…
- दुर्घटना के बाद शुरुआती एक घंटे गोल्डन ऑवर के भीतर घायल व्यक्ति को त्वरित…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी…