अवर्गीकृत

तिलहन मिशन के लिए किसान उत्पादक संगठन व सहकारी समितियों से आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 23 अप्रैल

राष्ट्रीय खाद्य तेल-तिलहन मिशन ( National Mission on Edible Oil – Oilseed  ) के अंतर्गत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में कृषि विभाग द्वारा वैल्यू चेन पार्टनर ( VCP  ) के रूप में कार्य करने के लिए योग्य किसान उत्पादक संगठनों ( FPO  ) और सहकारी समितियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना का उद्देश्य तिलहन फसलों के उत्पादन को प्रोत्साहित करना और किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है। वैल्यू चेन पार्टनर के माध्यम से कृषकों का चयन, मृदा परीक्षण, बीज वितरण, फसल प्रदर्शन, प्रशिक्षण, फार्म स्कूल संचालन, सलाहकार सेवाएं, उत्पादों का मूल्य संवर्धन और विपणन जैसे कार्य किए जाएंगे। इन गतिविधियों के संचालन हेतु योजना के प्रावधानों के अनुसार वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। आवेदन करने वाली संस्था का कंपनी अधिनियम या सहकारी अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत होना आवश्यक है। साथ ही संबंधित जिले में कम से कम तीन वर्षों का कार्यानुभव होना चाहिए। संस्था में कम से कम 200 किसान पंजीकृत होने चाहिए और पिछले तीन वर्षों का औसत वार्षिक कारोबार नौ लाख रुपये से अधिक होना चाहिए। साथ ही किसानों द्वारा कम से कम तीन लाख रुपये की इक्विटी राशि संस्था में निवेशित होनी चाहिए। इच्छुक और पात्र संस्थाएं अपना आवेदन समस्त आवश्यक दस्तावेजों सहित 23 अप्रैल 2025 को शाम 5:30 बजे तक पंजीकृत डाक के माध्यम से भेज सकते हैं। आवेदन का पता है- कार्यालय उप संचालक कृषि बंगला स्कूल, इंदिरा गांधी पार्क के पास, झगराखाण्ड, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

8 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

8 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

8 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

9 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

9 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

9 hours ago