छत्तीसगढ़

CG : मां-बेटी की हत्या कर मलबे में दबाया शव,

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की शांत गलियों में मंगलवार रात कुछ ऐसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया. एक मां-बेटी अपने घर में चैन की नींद सो रही थीं, उन्हें क्या पता था कि अगली सुबह उनकी लाशें मलबे में दबी हुई मिलेंगी. जो शख्स रोज उनके घर के पास बैठकर किराना बेचता था, वही रात के अंधेरे में छत से घर में घुसकर खूनी बन जाएगा. इतनी बेरहमी से कि हत्या के बाद खून के सारे निशान तक धो डाले और ट्रेन पकड़कर फरार हो गया. लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने इस ‘अंधे कत्ल’ की गुत्थी को महज 48 घंटे में सुलझा लिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त हथियार, खून से सने कपड़े समेत अन्य अहम सबूत भी बरामद कर लिए हैं.

क्या है मामला

पुसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत संवरा पारा में 15 अप्रैल को भरत घोबा के निर्माणाधीन मकान में दो महिलाओं उर्मिला संवरा (50 वर्ष ) और उसकी बेटी पूर्णिमा संवरा (24 वर्ष) के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी. सूचना पर पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला, एसपी दिव्यांग पटेल, एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, सीएसपी आकाश शुक्ला सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड, साइबर सेल की मदद से त्वरित जांच शुरू हुई.

जांच के दौरान पुलिस ने हत्या और सबूत मिटाने के आरोप में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया. जांच के बाद शक की सुई मृतिका के घर के पास किराना दुकान चलाने वाले शुभम सेठ (20 वर्ष) पर जाकर टिकी.

मामूली विवाद के चलते आरोपी ने मां-बेटी को उतारा मौत के घाट

पूछताछ में शुभम सेठ ने जुर्म कबूल करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया. आरोपी ने बताया कि पूर्णिमा से उसका विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसने हत्या की योजना बनाई. 14 अप्रैल की रात वह लकड़ी के खुरे के साथ छत के रास्ते घर में घुसा और सो रही पूर्णिमा पर हमला कर दिया. मां उर्मिला बीच-बचाव में आईं, तो उस पर भी खुरे और क्रिकेट बैट से हमला कर हत्या कर दी. बाद में शवों को पास के निर्माणाधीन मकान में ईंटों से ढंक कर छिपा दिया और खून के निशान साफ कर जनशताब्दी ट्रेन से रायपुर भाग गया.

पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम पर खून से सने कपड़े, खुरा, क्रिकेट बैट और अन्य सबूत जब्त किए हैं. शुभम सेठ, पिता चंद्रकेतु सेठ, निवासी बिरसामुंडा चौक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है.

kgnews

Recent Posts

CG: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर पंचायत सचिव निलंबित, सीसी रोड निर्माण में लापरवाही पड़ी भारी

CG: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर पंचायत सचिव निलंबित, सीसी रोड निर्माण में लापरवाही पड़ी भारी

मुंगेली. मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के प्रति जिला प्रशासन…

19 minutes ago
CG : रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत …

CG : रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत …

चांपा । नगर के सीताराम गली के समीप रेलवे ट्रैक पार करते समय एक महिला…

25 minutes ago
CG : रायपुर नगर निगम जोन-9 की अतिक्रमण कार्रवाई पर उठे सवाल …

CG : रायपुर नगर निगम जोन-9 की अतिक्रमण कार्रवाई पर उठे सवाल …

रायपुर। राजधानी रायपुर में नगर निगम जोन क्रमांक-9 की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को लेकर विवाद…

53 minutes ago
CG : मालगाड़ी डिरेल लापरवाही के चलते हुई थी, कोच अटेंडेंट समेत 10 गिरफ्तार …

CG : मालगाड़ी डिरेल लापरवाही के चलते हुई थी, कोच अटेंडेंट समेत 10 गिरफ्तार …

बिलासपुर. बिलासपुर के कारगी रोड रेलवे स्टेशन में सोमवार को मालगाड़ी डिरेलमेंट की घटना में…

59 minutes ago
CG : पेंड्रा के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत …

CG : पेंड्रा के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत …

पेंड्रा। बिलासपुर रेल मंडल अंतर्गत टेंगनमाढ़ा रेलवे स्टेशन के मुख्य ट्रैक पर मंगलवार रात दर्दनाक…

1 hour ago
CG विधानसभा में डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान, बोले- नक्सलवाद के खात्मे के लिए सरकार अटल

CG विधानसभा में डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान, बोले- नक्सलवाद के खात्मे के लिए सरकार अटल

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा में नक्सलवाद की समाप्ति की दिशा में केंद्र सरकार के सहयोग के…

1 hour ago