विकास कार्यों में लापरवाही नहीं चलेगी, अधिकारियों को समय पर करना होगा पूरा काम

भोपाल
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को समय पर काम करना होगा। मंत्री श्रीमती गौर ने अधिकारियों द्वारा लंबे समय तक फाइल अटकाने पर नाराजगी व्यक्त की। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने शुक्रवार को वार्ड-61 का औचक निरीक्षण कर रहवासियों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही उनका निराकरण किया।

राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने भ्रमण के दौरान कहा कि नागरिक सुविधाओं के स्थायी समाधान के लिए हम संकल्पित हैं। हमारा निरंतर प्रयास है कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की कोई कमी नहीं रहे, इसके लिए आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं। मंत्री श्रीमती गौर को गोविंदपुरा स्थानीय रहवासियों ने पेयजल से जुड़ी कुछ परेशानियाँ बताईं। उन्होंने पानी का प्रेशर कम होना और निर्धारित समय से कम अवधि तक पानी मिलने की शिकायत की। मंत्री श्रीमती गौर ने अधिकारियों को पाइपलाइन का प्रेशर ठीक करने, पानी लाइन नेटवर्क को दुरुस्त करने और जल आपूर्ति की समय सीमा बढ़ाने के निर्देश दिए।

राज्य मंत्री श्रीमती गौर को लवकुश नगर, समृद्धि परिसर खजूरीकलां के रहवासियों ने बताया कि यहां मौजूद 40 फीट रोड पर बारिश में पानी भर जाता है। रहवासियों ने नाली पर से अतिक्रमण हटा कर सफाई की मांग की। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने अधिकारियों से पानी निकासी की व्यवस्था करने और मंदिर में पेवर ब्लॉक लगाने के निर्देश दिए। रचना विहार एवं अवंतिका विहार में कॉलोनी की प्रस्तावित सड़क एवं पार्क सौंदर्यीकरण कार्यों को शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए। मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य के लिये विधायक निधि से 5 लाख रूपये की सहयोग राशि प्रदान की गई है, ताकि धार्मिक व सांस्कृतिक स्थलों का स्वरूप और अधिक आकर्षक बन सके। तुलसी परिसर में मार्ग चौड़ीकरण, नाला सफाई, सीवेज के खुले में बहने तथा मंदिर सौंदर्यीकरण कार्यों के संबंध में निर्देश दिए गए हैं।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने अमृतपुरी खजूरीकलां क्षेत्र के अमृतेश्वर महादेव मंदिर के समीप भ्रमण के दौरान रहवासियों से स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। पार्क के सौंदर्यीकरण व बाउंड्रीवाल की मांग को प्राथमिकता पर लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। श्री त्र्यंबकेश्वर मंदिर टैगोर नगर में रहवासियों ने खाली पड़ी जमीन को पार्क में विकसित करने की मांग की और सीवेज की समस्या से भी अवगत कराया। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने मांग को प्राथमिकता पर लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र 100 मीटर की खराब हुई सीवेज लाइन को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। राधाकुंज कॉलोनी में रहवासियों ने पुलिया के निर्माण, ट्रांसफार्मर खराब होने, नर्मदा जल नहीं मिलने की समस्या बताई। श्रीराम साईं परिसर के रहवासियों ने बारिश के पानी की निकासी नहीं होने, सीवेज लाइन के नेटवर्क को दुरुस्त करने और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग की।

पार्षद श्रीमती मधु सबनानी, श्री रुपेश कुमार पाटि, श्री अंकित मेश्राम, श्री शिवलाल मकोरिया, श्री राकेश मालवीय, श्री अशोक गुप्ता, श्री आनंद पाठक, श्री हरि प्रसाद तिवारी, श्री संजय सबनानी, श्री नीलेश गौर सहित सैकड़ों की संख्या में रहवासी, कार्यकर्ता और विभिन्न विभागों के अधिकारी भ्रमण के दौरान उपस्थित थे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

डबरा-भितरवार मार्ग पर दर्दनाक हादसा, रेत के ढेर से गई युवक की जान

डबरा-भितरवार मार्ग पर दर्दनाक हादसा, रेत के ढेर से गई युवक की जान

भितरवार डबरा-भितरवार मुख्य मार्ग पर भितरवार प्रवेश द्वार के पास शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक…

13 minutes ago
मध्यप्रदेश में छात्रसंघ चुनाव जल्द कराने की मांग, सचिन दवे ने उठाई आवाज

मध्यप्रदेश में छात्रसंघ चुनाव जल्द कराने की मांग, सचिन दवे ने उठाई आवाज

भोपाल मध्यप्रदेश के महाविद्यालयों व विश्वविद्यालययों में छात्रसंघ चुनावों की प्रासंगिकता और उनका महत्व आज…

47 minutes ago
रायपुर पुलिस का बड़ा अभियान, 200 स्कूल बसों और ड्राइवरों की हो रही जांच

रायपुर पुलिस का बड़ा अभियान, 200 स्कूल बसों और ड्राइवरों की हो रही जांच

रायपुर. राजधानी रायपुर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस कमिश्नरेट विशेष अभियान चला…

54 minutes ago
सीएम डॉ. मोहन यादव का काफिला रुकवाने पर बड़ा एक्शन, टीकमगढ़ एसपी हटाए गए

सीएम डॉ. मोहन यादव का काफिला रुकवाने पर बड़ा एक्शन, टीकमगढ़ एसपी हटाए गए

टीकमगढ़. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बीते शुक्रवार को आधिकारिक दौरे के दौरान वीवीआईपी सुरक्षा…

1 hour ago
रायपुर में 149 बस ऑपरेटरों पर कार्रवाई, व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस नहीं लगाने पर नोटिस

रायपुर में 149 बस ऑपरेटरों पर कार्रवाई, व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस नहीं लगाने पर नोटिस

रायपुर. सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन में परिवहन विभाग ने राज्य के 149 बस…

2 hours ago
MP कैबिनेट ने UCC को दी मंजूरी, लिव-इन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, आदिवासियों को रखा बाहर

MP कैबिनेट ने UCC को दी मंजूरी, लिव-इन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, आदिवासियों को रखा बाहर

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में भोपाल से सटे जगदीशपुर में रविवार को…

2 hours ago