छत्तीसगढ़

CG : टीचर और स्टूडेंट फरार, दोनों पर रेप का आरोप

पेंड्रा। पेंड्रा में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है जिसमें एक स्कूल शिक्षक समेत दो लोगों पर आरोप लगाए गए हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक युगल किशोर दिनकर के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। इसके अलावा एक अन्य युवक पर भी छात्रा ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। मामले का तब उजागर हुआ जब छात्रा गर्भवती हो गई। पीड़िता ने जब अपने परिवार को इस बारे में बताया तो मामला पुलिस के पास पहुँचा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मरवाही और पेंड्रा थाना पुलिस ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच में जुट गई है। पीड़िता ने दोनों आरोपियों पर विश्वास में लेकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दोनों थानों की संयुक्त टीम मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। मेडिकल परीक्षण समेत अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

फिलहाल दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तथ्यों के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में लागू हुई VB-G RAM G योजना, अब ग्रामीणों को मिलेंगे 125 दिनों के रोजगार की गारंटी

छत्तीसगढ़ में लागू हुई VB-G RAM G योजना, अब ग्रामीणों को मिलेंगे 125 दिनों के रोजगार की गारंटी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज से ‘विकसित भारत-जी राम जी योजना’ लागू हो जाएगी. इस योजना…

41 minutes ago
उज्जैन अब लिख रहा है औद्योगिक विस्तार की नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उज्जैन अब लिख रहा है औद्योगिक विस्तार की नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उज्जैन अब लिख रहा है औद्योगिक विस्तार की नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव विक्रम…

50 minutes ago
ऋषिकेश से इंदौर आ रही बस में भीषण आग, 8 यात्रियों की दर्दनाक मौत; अधिकांश मृतक इंदौर के

ऋषिकेश से इंदौर आ रही बस में भीषण आग, 8 यात्रियों की दर्दनाक मौत; अधिकांश मृतक इंदौर के

इंदौर / दौसा ऋषिकेश से इंदौर आ रही एक निजी बस में टक्कर के बाद…

50 minutes ago
CG : दो अनावेदक शासकीय सेवक जवानों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में आपराध पंजीबद्ध करने का डीएसपी को महिला आयोग अध्यक्ष ने दिया निर्देश …

CG : दो अनावेदक शासकीय सेवक जवानों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में आपराध पंजीबद्ध करने का डीएसपी को महिला आयोग अध्यक्ष ने दिया निर्देश …

सुकमा । छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य सुश्री…

1 hour ago
CG : खनिज़ के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण करने वालों पर कार्यवाही जारी …

CG : खनिज़ के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण करने वालों पर कार्यवाही जारी …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पद्मिनी भोई साहू द्वारा दिये गये निर्देश पर…

1 hour ago
CG : कलेक्टर जनदर्शन में पीएम आवास के लिए मिले 86 आवेदन …

CG : कलेक्टर जनदर्शन में पीएम आवास के लिए मिले 86 आवेदन …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी पद्मिनी भोई साहू ने कलेक्टर जनदर्शन में जिले…

1 hour ago