छत्तीसगढ़

CG : ब्यूटी पार्लर वाली महिला गिरफ्तार, बैंक खाते में 5 करोड़ की अवैध लेनदेन

भिलाई, वैशाली नगर पुलिस को म्युल एकाउंट खाताधारक को पकड़ने में सफलता मिली है। आरोपी महिला के खाते में साइबर फ्रॉड की 5 करोड़ रुपए आए थे, जिसे उसने किसी कॉर्पोरेट अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। मामले की जानकारी होने पर बैंक प्रबंधन की ओर शिकायत दर्ज कराई गई थी। सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि केनरा बैंक के ब्रांच मैनेजर परमाल सिंह सिंगोदिया ने पुलिस को बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि उनकी वैशाली नगर ब्रांच में लगभग 111 खाते हैं, जिसमें साइबर व अन्य फ्रॉड की रकम आई है। इसके चलते खातों में 22 लाख 5 हजार 173.53 रुपए होल्ड किया गया।

पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया। म्युल खाताधारकों की पतासाजी के दौरान खाताधारक उमा शर्मा की जानकारी मिलने पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। मेमोरंडम कथन में महिला ने बताया कि उसकी एवनी ब्रेसिंग ब्यूटी पार्लर के नाम से शॉप है। उसने केनरा बैंक में करंट अकांउट खुलवाया था। इस बीच उसके खाते में फरवरी में 5 करोड़ रुपए दिल्ली से ट्रांसफर हुआ। अपने नाम से जारी म्युल खाता में क्रेडिट कराकर ट्रांसफर कर दिया। प्रकरण में एचआईजी-1 2199 हाउसिंग बोर्ड निवासी उमा शर्मा पति संजीव शर्मा (43 वर्ष) को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव मंडी में जलभराव से हाहाकार, चबूतरों पर रखा धान भी भीगा

राजनांदगांव मंडी में जलभराव से हाहाकार, चबूतरों पर रखा धान भी भीगा

राजनांदगांव. आज शाम को अचानक मौसम में आए परिवर्तन के बाद 1 घंटे तक कोई…

57 minutes ago
रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार…

1 hour ago
सीएलसी राउंड के महाविद्यालय आवंटन जारी, 1.29 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिला प्रवेश का अवसर

सीएलसी राउंड के महाविद्यालय आवंटन जारी, 1.29 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिला प्रवेश का अवसर

भोपाल उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संचालित ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के…

1 hour ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत रुपानी ने की भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत रुपानी ने की भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत रुपानी ने की…

2 hours ago
BSP स्क्रैप चोरी मामले में बड़ा एक्शन, 3 करोड़ की संपत्ति जब्त; आरोपी जेल भेजे गए

BSP स्क्रैप चोरी मामले में बड़ा एक्शन, 3 करोड़ की संपत्ति जब्त; आरोपी जेल भेजे गए

दुर्ग. भिलाई स्टील प्लांट से संगठित स्क्रैप चोरी मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी संजय सिंह…

2 hours ago