छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : राष्ट्रीय स्तरीय कौशल विकास कार्यशाला में शामिल होने के लिए जिले के 4 शिक्षकों का हुआ चयन

राजनांदगांव। भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्था पूणे (महाराष्ट्र) में  27 अप्रैल से 2 मई 2025 तक आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय 5 दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला में शामिल होने के लिए जिले के 4 शिक्षकों का चयन हुआ है। जिसमें पीएमश्री आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डोंगरगांव के व्याख्याता संदीप कुमार वर्मा, पीएमश्री आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डोंगरगढ़ की पूजा भार्गव, पीएमश्री आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छुरिया के निखिलेश जामुलकर, पीएमश्री सर्वेश्वरदास आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव से लेखा साहू शामिल है। पीएमश्री के राज्य सहायक नोडल अधिकारी आशीष गौतम के नेतृत्व में 132 व्याख्याताओं की टीम 25 अप्रैल 2025 को कार्यशाला में शामिल होने पूर्ण रवाना होंगे। कार्यशाला में भागीदारी के लिए न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह विद्यालय, जिले एवं प्रदेश के लिए भी सम्मान की बात है। जिले के व्याख्याता राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा एवं समर्पण के बल पर शिक्षा जगत में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। पीएमश्री के राज्य सहायक नोडल अधिकारी आशीष गौतम के नेतृत्व में 132 व्याख्याताओं की टीम 25 अप्रैल 2025 को पूणे में आयोजित कार्यशाला के लिए रवाना होगी।
उल्लेखनीय है कि कार्यशाला देशभर के चुने हुए विज्ञान शिक्षकों के लिए आयोजित की गई है। जिसका उद्देश्य शिक्षकों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण को और अधिक सशक्त बनाना, शिक्षण विधियों में नवाचार लाना, विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चेतना को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें नवीनतम शैक्षणिक तकनीकों से अवगत कराना है। कार्यशाला के दौरान देश के प्रख्यात वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और विषय विशेषज्ञों द्वारा विज्ञान की विविध शाखाओं भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान, गणित एवं भू विज्ञान पर गहन संवाद विशेषज्ञ व्याख्यान प्रायोगिक गतिविधियां और समूह कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। प्रतिभागियों को न केवल विज्ञान विषयों की जटिल अवधारणाओं को सरल रूप में समझने की रणनीतियां सीखने का अवसर मिलेगा, बल्कि उन्हें अनुसंधान कार्यों की आधुनिक प्रविधियों से भी रूबरू कराया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

भोपाल  गुना जिले के थाना म्याना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई…

5 hours ago
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

रायपुर  संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं…

5 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रायपुर  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…

5 hours ago
राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में 36वीं…

5 hours ago
सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सहकारिता क्षेत्र प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था…

5 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

रायपुर.  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी…

5 hours ago