टॉवर लोडर उंचे विद्युत खंभो में लाईट लगाने व मरम्मत करने में होगा सहायक-मधुसूदन यादव

राजनांदगांव । नगर निगम में सुविधा विस्तार की कडी में 15 वें वित्त आयोग योजनान्तर्गत नया टॉवर लोडर क्रय किया गया, जिसका वार्डो में लगे उंचे-उंचे विद्युत खंभो की लाईट मरम्मत करने तथा नया लाईट लगाने उपयोग किया जायेगा। उक्त नये टॉवर लोडर का महापौर मधुसूदन यादव ने आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य शैंकी बग्गा, राजस्व विभाग के प्रभारी सदस्य राजा माखिजा, पार्षद संजय रजक, पूर्व पार्षद शरद सिन्हा व गगन आईच तथा कार्यपालन अभियंता संजय वर्मा, सहायक अभियंता प्रणय मेश्राम की उपस्थिति में पूजा अर्चना कर चालक को चाबी सौंपी।
इस अवसर पर महापौर श्री यादव ने कहा कि, निगम के दो टॉवर लोडर लगभग 10 वर्ष पुरानी होने के कारण खराब हो जाती है, जिससे विद्युत कार्य में बाधा उत्पन्न होती है। जिसे दुर करने नगर निगम द्वारा 15वें वित्त आयोग अंतर्गत टॉवर लोडर क्रय करने शासन को प्रस्ताव भेजा, शासन स्वीकृति पश्चात् विधिवत प्रक्रिया कर नया टॉवर लोडर क्रय किया गया। उक्त टॉवर लोडर से अब शहर के उंचे-उंचे विद्युत पोलो में नया लाईट लगाने तथा लाईट मरम्मत करने में आसानी होगी। उन्होने प्रभारी अधिकारी से कहा कि, इसका उचित रख रखाव किया जाए एवं पुराने टॉवर लोडर को भी दुरूस्त रखा जाए और इसके माध्यम से बारिश के पूर्व सभी विद्युत पोलो की लाईटे मरम्मत कर दुरूस्त किया जाए।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *