मेडिकल ऑफिसर एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया तीव्र गति से करें पूर्ण : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मेडिकल ऑफिसर एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इन पदों की चयन प्रक्रिया शीघ्रतापूर्वक आयोजित करे, जिससे राज्य के अस्पतालों में चिकित्सकों की उपलब्धता हो और मरीजों को समय पर समुचित इलाज मिल सके। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर कार्यालय में मेडिकल ऑफिसर एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की समय पर नियुक्ति से स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर में भी उल्लेखनीय सुधार होगा। बैठक में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, म.प्र. लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश लाल मेहरा, आयोग के सदस्य प्रो. कृष्णकांत शर्मा, सचिव प्रबल सिपाहा, विशेष कर्तव्य अधिकारी आर. पंचवई अधिष्ठाता एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी एमजीएम इंदौर डॉ. अरविंद घनघोरिया सहित चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

CG : खरीफ फसलों की बीमा 31 जुलाई तक …

CG : खरीफ फसलों की बीमा 31 जुलाई तक …

रायपुर । छत्तीसगढ़ में खरीफ मौसम 2026 के दौरान किसानों को प्राकृतिक आपदाओं और मौसम…

3 minutes ago
मोहला : खाता में शामिल सभी खसरों का एग्रीस्टैक पंजीयन अनिवार्य, तभी बेच सकेंगे धान …

मोहला : खाता में शामिल सभी खसरों का एग्रीस्टैक पंजीयन अनिवार्य, तभी बेच सकेंगे धान …

मोहला । कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में राजस्व एवं कृषि विभाग की…

5 minutes ago
CG : मनरेगा के कार्य अब 2 जुलाई से वीबी जी राम जी के कार्य कहलाएंगे …

CG : मनरेगा के कार्य अब 2 जुलाई से वीबी जी राम जी के कार्य कहलाएंगे …

बालोद । भारत सरकार ने ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए…

7 minutes ago
CG : थूक साफ करने के विवाद में खूनी खेल, पिता-पुत्र ने छात्र पर चाकू से किया हमला …

CG : थूक साफ करने के विवाद में खूनी खेल, पिता-पुत्र ने छात्र पर चाकू से किया हमला …

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र…

10 minutes ago
CG : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से डॉ. प्रेमासाई महाराज की सौजन्य भेंट …

CG : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से डॉ. प्रेमासाई महाराज की सौजन्य भेंट …

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से माँ मातंगी दिव्य धाम के पीठाधीश परम्…

25 minutes ago
CG : रेलवे नियमों का उल्लंघन पड़ेगा भारी, जानें क्या बदल रहा …

CG : रेलवे नियमों का उल्लंघन पड़ेगा भारी, जानें क्या बदल रहा …

रायपुर: रेलवे अधिनियम, 1989 में प्रस्तावित संशोधनों के बाद ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर नियम…

29 minutes ago