एमपी ट्रांसको ने कार्मिकों के गृह भाड़ा भत्ते को किया पुनरीक्षित

भोपाल
एम. पी. ट्रांसको (मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी) ने अपने कार्मिकों के लिए गृह भाड़ा भत्ता (HRA) के पुनरीक्षित आदेश जारी कर दिए हैं। एम. पी. ट्रांसको के अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री धीरेंद्र सिंह ने बताया कि कंपनी ने मध्यप्रदेश शासन, वित्त विभाग के आदेश क्रमांक एफ 4-1/2025/नियम/चार, दिनांक 3 अप्रैल 2025 के अनुसार, शासकीय सेवकों के लिए निर्धारित गृह भाड़ा भत्ते के प्रावधानों को आवश्यक संशोधनों सहित अपनाया है।

सात लाख या उससे अधिक जनसंख्या वाले नगरों में निवासरत कंपनी कार्मिकों को उनके मूल वेतन का 10 प्रतिशत गृह भाड़ा भत्ते के रूप में देय होगा। तीन लाख से अधिक लेकिन 7 लाख से कम जनसंख्या वाले नगरों में यह दर 7 प्रतिशत होगी। तीन लाख से कम जनसंख्या वाले नगरों में यह दर 5 प्रतिशत निर्धारित की गई है।

किन्हें नहीं मिलेगा गृह भाड़ा भत्ता
जारी आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि वे कार्मिक जो कंपनी आवास में रह रहे हैं या किराया रहित कंपनी आवास में निवासरत हैं, या किराया रहित आवास के बदले कोई अन्य भत्ता प्राप्त कर रहे हैं, उन्हें गृह भाड़ा भत्ता देय नहीं होगा। साथ ही संविदा, तदर्थ, स्थायी-कर्मी व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी इस भत्ते की पात्रता नहीं होगी। अन्य शर्तें पूर्ववत रहेंगी और यह आदेश 1 अप्रैल 2025 से प्रभावशील होगा।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : शिक्षा विभाग के कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक आज …

CG : शिक्षा विभाग के कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक आज …

अम्बिकापुर : शिक्षा विभाग के कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा हेतु जिला शिक्षा अधिकारी की…

3 minutes ago
CG : लाईवलीहुड कॉलेज में दिया जाएगा असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन का निःशुल्क प्रशिक्षण …

CG : लाईवलीहुड कॉलेज में दिया जाएगा असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन का निःशुल्क प्रशिक्षण …

धमतरी : मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन का…

18 minutes ago
CG : जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न …

CG : जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न …

धमतरी : आगामी पर्व-त्योहारों और सार्वजनिक आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

22 minutes ago
CG : 30 जुलाई तक पूरा करें श्रमिकों का ई-केवाईसी, धमतरी और कुरूद में 450 से अधिक वीएलई को दिया गया प्रशिक्षण …

CG : 30 जुलाई तक पूरा करें श्रमिकों का ई-केवाईसी, धमतरी और कुरूद में 450 से अधिक वीएलई को दिया गया प्रशिक्षण …

धमतरी : जिले के श्रमिकों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का निर्बाध लाभ सुनिश्चित…

24 minutes ago
CG : धान के बदले दलहन, तिलहन, रागी एवं मक्का की खेती अपनाने किसानों को किया गया प्रेरित …

CG : धान के बदले दलहन, तिलहन, रागी एवं मक्का की खेती अपनाने किसानों को किया गया प्रेरित …

महासमुंद : कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में खरीफ मौसम में फसल…

35 minutes ago