बोरिंग का पानी खत्म कर रही सरकार, कैसे जिएंगे इंदौर के लोग, लगातार हो रहे प्रदर्शन, नहीं सुन रहे जिम्मेदार

इंदौर
इंदौर में हो रही पेड़ों की कटाई के विरोध में पर्यावरणप्रेमियों ने आज हुकुमचंद मिल में प्रदर्शन किया। यहां पर हजारों पेड़ कटने वाले हैं और एमपी हाउसिंग बोर्ड का प्रोजेक्ट आने वाला है। शहर की जनता ने कहा कि सिर्फ मिल क्षेत्र के पेड़ों के कारण ही रोज शहर को लाखों टन ऑक्सीजन मिलती है। इन पेड़ों की वजह से आधे से अधिक इंदौर में बोरिंग का पानी मिल रहा है। सरकार सिर्फ पेड़ ही नहीं काट रही बल्कि इंदौर का भविष्य काट रही है। इस मौके पर महिलाओं और बच्चों ने पेड़ों को रक्षासूत्र भी बांधे और उनकी रक्षा का संकल्प लिया।

विकास के बहाने रोज पेड़ काटे जा रहे
पर्यावरण प्रेमियों में शामिल डॉक्टर दिलीप वाघेला, एसएल गर्ग, अभय जैन और अजय लागू समेत सभी नेचर्स लवर्स ने बताया कि विकास के नाम पर हुकुमचंद मिल के पेड़ काटे जा रहे हैं जबकि यह पेड़ नहीं, बल्कि शहर के फेफड़े हैं, जो शहर को ऑक्सीजन देते हैं। शहर को लू-लपट से बचाते हैं। विकास के बहाने शहर में हर दिन कहीं न कहीं पेड़ काटे जा रहे हैं। यह विकास नहीं विनाश है।

लगातार हो रहे प्रदर्शन, नहीं सुन रहे जिम्मेदार
हाल ही में साई सत्य चौराहे पर पर फ्लायओवर ब्रिज के लिए पेड़ काटे गए। अभी भी न जाने कितने पेड़ों की बारी है। पर्यावरण प्रेमी शहर के नागरिकों और इसके भविष्य के लिए लगातार पर्यावरण विरोधी नीतियों से संघर्ष करते आ रहे हैं, मगर कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पिछले दिनों रीगल चौराहे पर मानव श्रंखला बना कर विरोध जताया था। हमारी मांग है कि हुकुमचंद मिल ही नहीं सभी मिलों की जमीनों पर सिटी फारेस्ट बनाया जाए।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

दुर्ग में खाद की गुणवत्ता पर बड़ा खुलासा, समितियों में भंडारित नमूने जांच में फेल

दुर्ग में खाद की गुणवत्ता पर बड़ा खुलासा, समितियों में भंडारित नमूने जांच में फेल

दुर्ग. सेवा सहकारी समितियों में भंडारित खाद के तीन नमूने गुणवत्ता जांच में फेल पाए…

25 minutes ago
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान, बोले- मध्यप्रदेश का SIR मॉडल सबसे पारदर्शी

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान, बोले- मध्यप्रदेश का SIR मॉडल सबसे पारदर्शी

इंदौर. भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार को इंदौर पहुंचे। उन्हाेंने…

35 minutes ago
उज्जैन के चिंतामण गणेश मंदिर में 35 किलो चांदी का गुप्तदान, गर्भगृह की बढ़ी भव्यता

उज्जैन के चिंतामण गणेश मंदिर में 35 किलो चांदी का गुप्तदान, गर्भगृह की बढ़ी भव्यता

उज्जैन   धर्म नगरी उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध चिंतामण गणेश मंदिर का गर्भगृह अब चांदी की…

2 hours ago
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हुआ कामती साहू का घर

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हुआ कामती साहू का घर

रायपुर राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड के वनांचल ग्राम मोरकुटूम्ब की रहने वाली मितानीन प्रशिक्षक …

2 hours ago
बिहान योजना से मिली नई पहचान: पशु सखी बन आत्मनिर्भर हुईं तैलासो राजवाड़े, हर माह 10 से 15 हजार रुपये की आय

बिहान योजना से मिली नई पहचान: पशु सखी बन आत्मनिर्भर हुईं तैलासो राजवाड़े, हर माह 10 से 15 हजार रुपये की आय

रायपुर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ’’बिहान’’ से जुड़कर ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन…

2 hours ago
​रायपुर : ​जलवायु परिवर्तन के दौर में किसानों के लिए वरदान बनेगी ग्राफ्टेड सब्जी: धमतरी में वैज्ञानिक प्रशिक्षण संपन्न

​रायपुर : ​जलवायु परिवर्तन के दौर में किसानों के लिए वरदान बनेगी ग्राफ्टेड सब्जी: धमतरी में वैज्ञानिक प्रशिक्षण संपन्न

​रायपुर : ​जलवायु परिवर्तन के दौर में किसानों के लिए वरदान बनेगी ग्राफ्टेड सब्जी: धमतरी…

2 hours ago