छत्तीसगढ़

CG : विदेशी पिस्टलों के साथ हिस्ट्रीशीटर अरेस्ट, जिंदा कारतूस और नशीली सिरप जब्त

बिलासपुर। पहलगाम हमले के बाद बिलासपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है। जिले में लगातार संदिग्ध लोगों की जांच की जा रही है। इस दौरान पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तीन पिस्टल, 26 जिंदा कारतूस और प्रतिबंधित कप सिरप बरामद किया गया है।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। दावा किया जा रहा है कि बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। आरोपी शहर का शातिर बदमाश है लेकिन इस बार उसके पास से जो पिस्टल बरामद हुई है उस पर ‘USA’ लिखा है। एडिशनल एसपी सिटी राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि SSP रजनेश सिंह के निर्देश पर जांच की जा रही है। मंगलवार रात पुलिस को जानकारी मिली कि शहर के शातिर बदमाश शिबू उर्फ शहबाज खान अपनी अपनी कार में नशीली दवा और अवैध हथियारों की तस्करी कर रहा है।

खबर मिलते ही सिविल लाइन थाने के आरक्षक अतुल सिंह और रितेश मिश्रा ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। जिसके बाद उसे लेकर थाने आ गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी के नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही उसके गैंग की भी जानकारी ली जा रही है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट सहित कई अन्य मामले दर्ज हैं। लिहाजा, उसका हिस्ट्रीशीट भी तैयार की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

भोपाल  मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…

10 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रायपुर.  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…

10 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

रायपुर.  प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…

10 hours ago
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

10 hours ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

11 hours ago