– राजनांदगांव जिले से 5 परिवारों को प्रथम किस्त की राशि की गई जारी

राजनांदगांव । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल हिंसा से प्रभावित 2500 परिवारों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की पहली किस्त की राशि अंतरित की। उन्होंने मंत्रालय में वर्चुअली आयोजित कार्यक्रम में आवास निर्माण की पहली किस्त प्रति परिवार 40-40 हजार रूपए के मान से कुल 10 करोड़ रुपए हितग्राहियों के खातों में अंतरित किए। छत्तीसगढ़ के विशेष आग्रह पर केन्द्र सरकार द्वारा राज्य के आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के लिए 15 हजार आवास स्वीकृत किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह, सीएसपी राजनांदगांव एवं हितग्राही कार्यक्रम में जिला पंचायत राजनांदगांव से वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित हुए। राजनांदगांव जिला अंतर्गत जनपद पंचायत छुरिया से 3 परिवार एवं जनपद पंचायत डोंगरगढ़ से 2 परिवार कुल 5 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत प्रथम किश्त की राशि जारी की गई।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *