राजनांदगांव । मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरूचि सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कार्यों में तेजी लाने के लिए जिला पंचायत के सभाकक्ष में नोडल अधिकारी, उप अभियंता, तकनीकी सहायक और मनरेगा कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत दिए गए जिम्मेदारियों को गंभीरतापूर्वक निर्वहन करने कहा। उन्होंने जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने 15 मई 2025 तक अपूर्ण आवासों की स्थिति को पूरी तरह से सुधारने का आदेश दिया। इसके अलावा नये आवासों की स्वीकृति और छूटे हुए पात्र लाभार्थियों के नाम आवास प्लस में जोडऩे की प्रक्रिया को भी त्वरित गति से पूरा करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 से वर्ष 2023 तक स्वीकृत शेष आवासों को शीघ्र पूर्ण करें। इसके साथ ही वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 27 हजार 968 नए आवासों की निर्माण प्रक्रिया को गति देने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि पहले और दूसरी किश्त जारी होते ही निर्माण कार्यों को शीघ्र शुरू करें और इन आवासों को समय से पहले पूर्ण करें।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *