राजनांदगांव। नगर निगम चुनाव के बाद महापौर मधुसूदन यादव ने नगर निगम का पहला बजट पेश किया। बजट सत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत शामिल हुए। जिलाध्यक्ष राजपूत ने महापौर मधुसूदन यादव, निगम अध्यक्ष पारस वर्मा, महापौर परिषद के सदस्यों सहित सभी पार्षदों को पहले बजट के लिए अपनी शुभकामनाएं दी और पेश किए गए बजट की सराहना की। उन्होंने बजट को सर्व समावेशी व  शहर को विकास की ओर ले जाने वाला बजट बताया। बजट सत्र के दौरान अन्य विषय के रूप में वन नेशन वन इलेक्शन के प्रस्ताव को सर्व सम्मति से पारित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजपूत ने इस प्रस्ताव को देश हित में लिया जाने वाला फैसला बताया। बजट सत्र में जिलाध्यक्ष राजपूत के साथ मंडल अध्यक्षद्वय सुमीत सिंह भाटिया, प्रशांत गुप्ता गोलू एवं युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *