छत्तीसगढ़

CG : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नीरा बाई का हुआ सपना साकार

धमतरी । छत्तीसगढ़ सरकार की “सुशासन तिहार-2025“ पहल आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की नेतृत्व में चल रही इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं का लाभ तेजी से पहुंच रहा है। इस संबंध में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री रोमा श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के विकासखण्ड श्कुरुद्श्के ग्राम गातापार निवासी नीरा बाई साहू इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। उन्होंने  14 अप्रैल 2025 को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अपना आवेदन सुशासन तिहार शिविर में प्रस्तुत किया था।

शासन की तत्परता का परिचय देते हुए संबंधित विभाग द्वारा  श्24श्  अप्रैल को उनके घर का आवास प्लस सर्वेक्षण किया गया और महज दो दिन बाद 26 अप्रैल को उनकी समस्या का निराकरण कर दिया गया। नीरा बाई साहू की समस्या का समाधान होने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने “मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा शुरू की गई इस पहल को सराहनीय बताया। इससे न सिर्फ हमें सरकार से जोड़ने का काम किया है, बल्कि नीरा बाई का पक्का मकान पाने का सपना अब साकार होने जा रहा है। सुशासन तिहार-2025 का उद्देश्य शासन को पारदर्शी बनाना, जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लाना और आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। यह कार्यक्रम तीन चरणों में आयोजित हो रहा है।

जिसका प्रथम चरण 08 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आवेदन प्राप्त करना, जो अब समाप्त हो चुका है। द्वितीय चरण 1 माह आवेदनों का निराकरण, जो वर्तमान में चल रहा है। तृतीय चरण 05 मई  से 31 मई 2025 तक समाधान शिविरों का आयोजन जहां आम जनता, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। यह पहल न केवल ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से जोड़ रही है, बल्कि आमजन में शासन के प्रति विश्वास और भागीदारी की भावना को भी मजबूत कर रही है। जिले सहित राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी “सुशासन तिहार“ के सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं।

kgnews

Recent Posts

CG : खुले में संचालित मांस-मटन दुकान पर निगम की कार्रवाई…

CG : खुले में संचालित मांस-मटन दुकान पर निगम की कार्रवाई…

भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह के निर्देशानुसार नागरिकों की शिकायतों…

1 minute ago
CG : स्कूली बच्चों तक संदिग्ध दवाइयां पहुंचने की घटना की निष्पक्ष जांच हो : धीरज बाकलीवाल…

CG : स्कूली बच्चों तक संदिग्ध दवाइयां पहुंचने की घटना की निष्पक्ष जांच हो : धीरज बाकलीवाल…

कांग्रेस ने पैदल मार्च निकालकर कोतवाली थाने में सौंपा ज्ञापन दुर्ग । चंद्रशेखर आज़ाद स्कूल…

4 minutes ago
CG : विष्णु कैबिनेट की बैठक 22 को…

CG : विष्णु कैबिनेट की बैठक 22 को…

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 22 जुलाई को पूर्वान्ह 11.30 बजे से…

14 minutes ago
CG : राज्यपाल को प्रमुख लोकायुक्त ने सौंपा आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन…

CG : राज्यपाल को प्रमुख लोकायुक्त ने सौंपा आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन…

रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोकभवन में प्रमुख लोकायुक्त इंदर सिंह उबोवेजा…

23 minutes ago
CG : 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘रामनामी’ की चमक, समुदाय ने जताया मुख्यमंत्री का आभार…

CG : 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘रामनामी’ की चमक, समुदाय ने जताया मुख्यमंत्री का आभार…

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और भगवान राम के प्रति अटूट आस्था को…

26 minutes ago
CG : भिलाई निगम ने सेक्टर-6 ए मार्केट की दुकानों का किया सर्वे…

CG : भिलाई निगम ने सेक्टर-6 ए मार्केट की दुकानों का किया सर्वे…

संपत्तिकर निर्धारण के लिए माप शुरू भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि…

31 minutes ago