रीवा में बर्न यूनिट में प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा का मिल रहा है लाभ

रीवा

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रीवा में गंभीर रूप से जल जाने से पीड़ित मरीजों के लिए बर्न यूनिट में प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा का लाभ मिल रहा है। रीवा में अन्य जिलों के मरीज भी इसका लाभ प्राप्त कर रहे हैं। कुशल चिकित्सकों द्वारा अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से मरीजों का उपचार कर उन्हें प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अब रीवा में प्रदेश के तीसरे स्किन बैंक का शुभारंभ हो रहा है, जिसका लाभ भी मरीजों को मिलेगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जाने के कारण दर्दनाक स्थिति में मरीज इलाज के लिए गंभीर हालत में रीवा आते थे। अब उन्हें प्लास्टिक सर्जरी के साथ ही ड्रॉफ्टिंग का उपचार भी मिल सकेगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्लास्टिक सर्जरी के लिए मरीज पहले महानगरों या विदेश में उपचार के लिए जाते थे। अब रीवा के संजय गांधी अस्पताल में कुशल एमसीएच प्लास्टिक सर्जन अत्याधुनिक मशीनों से प्लास्टिक सर्जरी कर रहे हैं। अब इसके साथ ड्राफ्टिंग का भी उपचार होने लगेगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जबलपुर और भोपाल के बाद रीवा में तीसरा स्किन बैंक प्रारंभ हो रहा है। रीवा को मेडिकल हब बनाने के लिए सभी प्रयास जारी हैं। ऑर्गन ट्रांसप्लांट की सुविधा भी मिलने लगेगी। सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि ऑर्गन डोनेशन करने वालों का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा तथा उनके परिजन को स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस में सम्मानित भी किया जाएगा।

गंभीर रोगों के इलाज के लिए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में उपचार की सुविधा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दी जा रही है। संजय गांधी अस्पताल व जिला चिकित्सालय में भी रोगियों के लिए उपचार की समुचित व्यवस्था कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के प्रति चिंतित है और ग्रामीण क्षेत्रों में भी उपचार की सभी व्यवस्थाएं व चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के कार्य प्राथमिकता से किए जा रहे हैं। रीवा मेडिकल कालेज के रिनोवेशन के लिए 322 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। जिसके माध्यम से सभी विभागों में अधोसंरचना निर्माण की पूर्ति व उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी। हमारा प्रयास है कि अधोसंरचना के लिए किसी भी तरह की कोई कमी न रहे। छात्रों के लिए हॉस्टल निर्माण व चिकित्सकों के लिए आवासीय क्वार्टर्स बनाने का कार्य भी प्राथमिकता से किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा सहित प्रदेश के अन्य पुराने मेडिकल कालेजों को सर्व-सुविधायुक्त बनाया जा रहा है, जिससे उस क्षेत्र के मरीजों को सभी तरह के उपचार की सुविधा मिल सके और उन्हें इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े। उप मुख्यमंत्री ने डीन मेडिकल कालेज को निर्देश दिए कि अन्य जो भी आवश्यकताएं हों उनका प्रस्ताव शासन को प्रेषित करें। सभी जरूरतों को प्राथमिकता से पूरा कराया जाएगा। इस अवसर पर डीन मेडिकल कालेज डॉ सुनील अग्रवाल, डॉ मनोज इंदुरकर सहित चिकित्सक उपस्थित रहे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : इनोवा कार दुर्घटनाग्रस्त, पति और पत्नी घायल …

CG : इनोवा कार दुर्घटनाग्रस्त, पति और पत्नी घायल …

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पांडातराई मोड़ स्थित हाफ नदी के पास एक बार फिर बड़ा…

4 seconds ago
बीड़ी एवं खदान श्रमिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन 31 अक्टूबर तक

बीड़ी एवं खदान श्रमिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन 31 अक्टूबर तक

बीड़ी एवं खदान श्रमिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन 31 अक्टूबर तक भोपाल श्रमिक…

29 minutes ago
भू-अभिलेखों के डिजिटाइजेशन से राजस्व सेवाएँ होंगी अधिक प्रभावी, भूमि रिकॉर्ड प्राप्त करना होगा आसान

भू-अभिलेखों के डिजिटाइजेशन से राजस्व सेवाएँ होंगी अधिक प्रभावी, भूमि रिकॉर्ड प्राप्त करना होगा आसान

भू-अभिलेखों के डिजिटाइजेशन से राजस्व सेवाएँ होंगी अधिक प्रभावी, भूमि रिकॉर्ड प्राप्त करना होगा आसान…

38 minutes ago
Modi Cabinet Expansion: MP से किस सांसद को मिलेगा मंत्री पद? महिला सांसद का नाम सबसे आगे, सियासी हलचल तेज

Modi Cabinet Expansion: MP से किस सांसद को मिलेगा मंत्री पद? महिला सांसद का नाम सबसे आगे, सियासी हलचल तेज

भोपाल  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई…

55 minutes ago
मध्य प्रदेश में ‘VB-G राम जी’ योजना लागू करने की तैयारी पूरी, अब 125 दिन रोजगार की गारंटी

मध्य प्रदेश में ‘VB-G राम जी’ योजना लागू करने की तैयारी पूरी, अब 125 दिन रोजगार की गारंटी

भोपाल  मनरेगा की जगह विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण (वीबी जीराम जी)…

56 minutes ago
बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…

13 hours ago