छत्तीसगढ़

CG : भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर तीन दोषियों पर कड़ी कार्रवाई – एफआईआर दर्ज, सेवा से पृथक

रायपुर, सुशासन तिहार के तीसरे चरण के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि भ्रष्टाचार के प्रति उसकी नीति ‘जीरो टॉलरेंस’ की है। बेमेतरा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े तीन संविदा कर्मियों द्वारा हितग्राहियों से रिश्वत मांगने एवं डरा-धमकाकर वसूली करने की पुष्टि के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर त्वरित और कड़ी कार्रवाई की गई है।

घटना की जानकारी एक वायरल ऑडियो क्लिप के माध्यम से सामने आई, जिसमें ग्राम पंचायत ऐरमशाही की आवास मित्र नीरा साहू द्वारा प्रधानमंत्री आवास की किस्त जारी करने के एवज में 25 हजार रूपये की रिश्वत मांगने की बात स्पष्ट रूप से सामने आई। तहसीलदार की जांच में नीरा साहू ने स्वयं ऑडियो में अपनी आवाज होने की बात स्वीकार की।

इसी प्रकरण में नारायण साहू, जो ग्राम पंचायत तेंदुआ में रोजगार सहायक हैं, द्वारा हितग्राहियों को धमकाते हुए 10 हजार रूपये की मांग किए जाने के प्रमाण मिले। वहीं उनकी पत्नी ईश्वरी साहू, जो ग्राम पंचायत ऐरमशाही में रोजगार सहायक के रूप में पदस्थ थीं, उन पर भी हितग्राहियों से डराकर पैसे मांगने के गंभीर आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाए गए हैं।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत नवागढ़ की लिखित रिपोर्ट तथा नांदघाट थाना में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर तीनों दोषियों—नीरा साहू, नारायण साहू और ईश्वरी साहू—को तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक किया गया है। यह आदेश कलेक्टर बेमेतरा के अनुमोदन से जारी किया गया।

उक्त मामले में नांदघाट थाना में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धाराएँ 308(2) और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज कर प्रकरण की विधिवत विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस कार्रवाई को सुशासन तिहार के मूल उद्देश्य का प्रमाण बताया है। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी सर्वोपरि है। किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी आमजन के अधिकारों का दुरुपयोग न करे, और यदि करता है तो उसे तत्काल विधिसम्मत कठोर कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यह सिर्फ कार्रवाई नहीं, सुशासन का संकल्प है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : बिजली बिल ज्यादा आने की रोज सौ से अधिक शिकायत, जून की खपत को बता रहे हैं वजह…

राजनांदगांव : बिजली बिल ज्यादा आने की रोज सौ से अधिक शिकायत, जून की खपत को बता रहे हैं वजह…

राजनांदगांव , शहर में स्मार्ट मीटर लग रहें है, जून की उमस भरी गर्मी में…

2 minutes ago
राजनांदगांव : 320 एमवीए की नई क्षमता से औद्योगिक क्षेत्र को मिली राहत…

राजनांदगांव : 320 एमवीए की नई क्षमता से औद्योगिक क्षेत्र को मिली राहत…

राजनांदगांव , जिले के औद्योगिक विकास को नई गति देने बड़ी परियोजना पूरी हो गई…

4 minutes ago
CG : अविश्वास प्रस्ताव पर भूपेश का हमला: ‘ढाई साल में हर मोर्चे पर विफल रही सरकार …

CG : अविश्वास प्रस्ताव पर भूपेश का हमला: ‘ढाई साल में हर मोर्चे पर विफल रही सरकार …

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन विपक्ष की ओर से लाए…

8 minutes ago
राजनांदगांव : नगर को स्वच्छता रैंकिंग में शीर्ष स्थान दिलाने के लिए करना होगा काम…

राजनांदगांव : नगर को स्वच्छता रैंकिंग में शीर्ष स्थान दिलाने के लिए करना होगा काम…

अंबागढ़ चौकी , नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के सभागृह में मंगलवार को नमस्ते दिवस मनाया…

10 minutes ago
CG : बिलासपुर-जांजगीर में जलभराव: मुख्यमंत्री साय ने राहत कार्यों में तेजी के दिए निर्देश …

CG : बिलासपुर-जांजगीर में जलभराव: मुख्यमंत्री साय ने राहत कार्यों में तेजी के दिए निर्देश …

रायपुर । बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश और जलभराव की…

11 minutes ago
CG : मानसून फिर सक्रिय: बिलासपुर में 28 सेमी बारिश, रायपुर समेत कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट …

CG : मानसून फिर सक्रिय: बिलासपुर में 28 सेमी बारिश, रायपुर समेत कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट …

रायपुर । छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिससे प्रदेश के…

14 minutes ago