– समाधान शिविर विचारपुर नवागांव में किसान गणपत का बना नि:शुल्क नया किसान किताब
राजनांदगांव। सुशासन तिहारी के अंतर्गत समाधान शिविर में नि:शुल्क नया किसान किबात बनने पर किसान गनपत सिन्हा के लिए लाभकारी साबित हुआ। सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत ग्राम विचारपुर नवागांव में आयोजित समाधान शिविर किया गया। समाधान शिविर में पहुंचे ग्राम तेंन्दूनाला के किसान गनपत सिंन्हा के पुत्र भीषम सिन्हा ने बताया कि ऋण पुस्तिका नया बनवाए है। किसान किताब बनने पर भीषम सिन्हा ने खुशी जाहिर की। पुराना किसान किताब बहुत पुराना होने के कारण उपयोग में नहीं ला पा रहे थे, जिससे बहुत कठिनायों का सामना करना पड़ रहा था। नया किसान किताब बनाने के लिए कई बार आवेदन किया था, लेकिन नहीं बन पा रहा था। भीषम ने बताया कि सुशासन तिहार की जानकारी गांव में मुनादी द्वारा मिलने पर उन्होंने शीघ्र पंचायत में जाकर नया किसान किताब बनाने के लिए आवेदन किया और नि:शुल्क नया किसान किताब बन गया। नया किसान किताब के लिए किसी प्रकार की राशि भी नहीं लगा है। श्री भीषम ने कहा कि सुशासन तिहार बहुत मददगार साबित हुआ है। इसके लिए उन्होंने शासन-प्रशासन को सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर आयोजित करने के लिए आभार व्यक्त किया।
किसान भीषम सिन्हा ने कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर सभी किसानों के लिए बहुत अच्छा है। उनके आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया है। इसके साथ ही विभिन्न विभागों से बहुत सारी योजनाओं की जानकारी मिली है। भीषम ने बताया कि कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ लेते हुए कृषि कार्य करते है। जिससे उनकी फसल का अच्छा उत्पादन होता है। समय-समय पर कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा दिशा-निर्देश दिया जाता है। खाद-बीज के संबंध में जानकारी दी जाती है। जिससे उन्हें खेती-किसानी में किसी प्रकार की समस्या नहीं होती है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ भी ले रहे हैं। कृषि कार्य में फसल विविधिकरण का उपयोग करते हैं। खरीफ सीजन में धान और रबी सीजन में गेंहू और चना की फसल लेते हैं। कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत उन्होंने 200 क्ंिवटल से अधिक धान को विक्रय किया और बोनस की राशि भी समय पर मिल गया। इसके लिए भी उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया। बोनस की राशि से कृषि कार्य को सरल बनाने के लिए टे्रक्टर खरीदा है। भविष्य में शासन की योजनाओं का लाभ लेकर थे्रसर मशीन खरीदने की कार्ययोजना बना रहे हैं।
राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस कर्मियों की गंभीर लापरवाही पर एसपी ने सख्त…
पांढुर्ना पांढर्णा में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए…
रायपुर. छत्तीसगढ़ की बालिका बास्केटबाल टीम ने नेशनल टूर्नामेंट के फाइनल मे शानदार खेल का…
पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री…
युवा देश की आशा और सामर्थ्य : राज्यपाल पटेल भावी जीवन में संवेदना के साथ…
मध्यप्रदेश ने केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की ट्रांसमिशन योजना क्राइटेरिया का किया पालन शुजालपुर में ऊर्जीकृत…