भोपाल
राज्य शासन ने सिंचाई के लिए सोलर पम्प स्थापना की योजना '' प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना'' के क्रियान्वयन के लिये राज्य स्तरीय समन्वय समिति का गठन मुख्य सचिव की अध्यक्षता में किया है।
समिति में सचिव उर्जा,वित्त,नगरीय विकास एवं आवास,किसान कल्याण तथा कृषि विकास,पंचायत एवं ग्रामीण विकास,राजस्व,विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सदस्य एवं नवीन तथा नवकरणीय उर्जा विभाग के सचिव सदस्य सचिव होंगे।
राज्यस्तरीय समन्वय समिति द्वारा योजना के सभी घटकों अंतर्गत प्रगति की नियमित समीक्षा की जायेगी। योजना के क्रियान्वयन के लिए विभागों के बीच आवश्यक समन्वय योजना की प्रगति की नियमित (अधिकतम 3 माह) में समीक्षा की जायेगी, ताकि समय-सीमा में लक्ष्य की प्राप्ति हो सके। योजना को सफलता पूर्वक सम्पन्न करने के लिए आवश्यक विनिर्देश जारी करना, योजना क्रियान्वयन के संबंध में भारत सरकार के नवीन एवं नवकरणीय उर्जा मंत्रालय के साथ समन्वय करना और राज्य में योजना क्रियान्वयन में सुधार के उपाय के सुझाव भी समिति द्वारा दिए जायेंगे।
भोपाल राजधानी के गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) में सहायक प्राध्यापकों (असिस्टेंट प्रोफेसर) की भर्ती प्रक्रिया…
रायपुर. रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने आखिरकार सहकारिता विभाग की सबसे अहम कुर्सी पर नियुक्ति कर…
भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार को एक बड़े फैसले में सरकारी सेवा नियमों से…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
इंदौर इंदौर में चल रहे ब्रिक्स कृषि सम्मेलन में भाग लेने आए अलग-अलग देशों से…
भिलाई. युक्तियुक्तकरण से प्रभावित 4 सहायक शिक्षक एलबी को नए पदांकित शालाओं में ज्वाइनिंग नहीं…