छत्तीसगढ़

CG : ईमानदारी से काम करने वाली हमारी सरकार ने जनता के सामने रखा है अपना रिपोर्ट कार्ड: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सुशासन तिहार के माध्यम से समस्याओं का समाधान करने आमजन के बीच पहुंच रही है सरकार

मुख्यमंत्री श्री साय ग्राम पंचायत मड़ेली में आयोजित समाधान शिविर में हुए शामिल

ग्राम पंचायत मड़ेली में 75 करोड़ की लागत से 132 केवी सब स्टेशन की होगी स्थापना

147 करोड़ रुपए की लागत से राजिम-छुरा (बेलटुकरी होते हुए) 43 किमी सड़क का होगा चौड़ीकरण

पिपरछेड़ी जलाशय के अधूरे कार्य को पूर्ण करने की मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी, 45 साल बाद पूरी होगी परियोजना

रायपुर,

मुख्यमंत्री श्री साय ग्राम पंचायत मड़ेली में आयोजित समाधान शिविर में हुए शामिल

ईमानदारी से काम करने वाली सरकार ही जनता के सामने अपना रिपोर्ट कार्ड रख सकती है। हमने ये काम किया है। हमारी पारदर्शी सरकार सुशासन तिहार के माध्यम से समस्याओं का समाधान करने के लिए आपके बीच पहुंच रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत गरियाबंद जिले की ग्राम पंचायत मड़ेली में आयोजित समाधान शिविर को संबोधित करते हुए यह बातें कही। साय ने कहा कि सुशासन तिहार के तीसरे चरण के पांचवें दिन आज 10 वें जिले में आप सभी के बीच आया हूं ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का पता चल सके। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 75 करोड़ की लागत से ग्राम पंचायत मड़ेली में 132 केवी सब स्टेशन और विद्युत लाइन विस्तार तथा 147 करोड़ रुपए की लागत से राजिम से छुरा (बेलटुकरी होते हुए) 43 किमी सड़क चौड़ीकरण और पिपरछेड़ी जलाशय के अधूरे निर्माण को पूर्ण कराए जाने की बड़ी घोषणा की।

      मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान राजीव लोचन के जयकारे के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार को लगभग डेढ़ साल पूरे होने वाले है। इस दौरान हम मोदी की सभी गारंटियों को पूरा करने का काम कर रहे हैं। साय ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने सभी से वादा किया था कि सरकार बनते ही मुख्यमंत्री का पहला काम होगा कि वे सभी गरीब व जरूरतमंद परिवारों को पक्का छत मुहैया कराएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने पहली कैबिनेट में 18 लाख गरीब परिवारों के आवास को स्वीकृति दी थी और लगातार अब भी आवास देने का काम कर रहे हैं। साय ने कहा कि आगामी 13 तारीख को केंद्रीय पंचायत मंत्री की मौजूदगी में 3.5 लाख आवास गरीब परिवारों को और मिलने वाले हैं। उन्होंने कहा कि आवास प्लस प्लस की सर्वे तिथि को भी बढ़ा दिया गया है और आवास की पात्रता नियमों को भी शिथिल कर दिया गया है। उन्होंने सभी से आवास प्लस प्लस सर्वे में शामिल होने का आग्रह किया। साय ने कहा कि हमारी सरकार ने 3100 रूपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, धान के बकाया बोनस की राशि देने और महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की माताओं -बहनों को आर्थिक संबल देने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामलला दर्शन योजना और मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से हम अपने प्रदेशवासियों और वृद्धजनों को तीर्थ यात्रा करवा रहे हैं। साय ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ लेने को कहा।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को वितरित की सामग्री

नन्हें बच्चों का कराया अन्नप्राशन
समाधान शिविर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल और विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को अन्य उपकरण और सामग्रियां वितरित किए। मुख्यमंत्री ने विभागीय स्टालों का दौरा कर अधिकारियों से आवेदनों के निराकरण की जानकारी ली और लंबित आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया और गर्भवती माताओं की गोद भराई की रस्म में शामिल हुए।

      इस अवसर पर विधायक रोहित साहू, छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, जिला पंचायत गरियाबंद के अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस. मौजूद रहे।

kgnews

Recent Posts

CG : प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से बदली भइयालाल बैगा की तकदीर, कच्चे घर से मिला पक्के आशियाने का सुख …

CG : प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से बदली भइयालाल बैगा की तकदीर, कच्चे घर से मिला पक्के आशियाने का सुख …

एमसीबी/ किसी भी परिवार के लिए अपना पक्का घर केवल चार दीवारें नहीं, बल्कि सुरक्षा,…

34 seconds ago
CG : फर्नीचर क्लस्टर एवं सीएफसी स्थापना पर कार्यशाला आयोजित

CG : फर्नीचर क्लस्टर एवं सीएफसी स्थापना पर कार्यशाला आयोजित

उत्तर बस्तर कांकेर , जिले में फर्नीचर एवं कारपेन्ट्री कलस्टर की स्थापना के लिए एमएसएमई…

1 minute ago
CG : जिला पंचायत सीईओ ने गिरवर एवं गोरखपुर ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण

CG : जिला पंचायत सीईओ ने गिरवर एवं गोरखपुर ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण

 बायोगैस संयंत्र शीघ्र प्रारंभ करने, प्रधानमंत्री आवास एवं एग्री स्टेक पंजीयन में तेजी लाने के…

5 minutes ago
CG : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर हुआ तत्काल समाधान …

CG : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर हुआ तत्काल समाधान …

गरियाबंद : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 राज्य शासन की एक प्रभावी जनशिकायत निवारण व्यवस्था है। जिसके…

6 minutes ago
CG : जिले में 3 लाख से अधिक पौधारोपण की तैयारी, सहयोग एवं समर्थन के लिए सर्व समाज प्रमुखों की कलेक्टर ने ली बैठक

CG : जिले में 3 लाख से अधिक पौधारोपण की तैयारी, सहयोग एवं समर्थन के लिए सर्व समाज प्रमुखों की कलेक्टर ने ली बैठक

अभियान को प्रभावी बनाने समाज प्रमुखों ने दिए कई महत्वपूर्ण सुझाव गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में वनाच्छादन का…

12 minutes ago
CG : जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 28 जुलाई को

CG : जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 28 जुलाई को

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कलेक्टर विजय दयाराम के. की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक…

14 minutes ago