– सुशासन तिहार के माध्यम से मिल रही अच्छी सुविधा

राजनांदगांव। सुशासन तिहार अंतर्गत नगर पंचायत घुमका में आयोजित समाधान शिविर में ग्राम खजरी के मानसिंह निषाद लर्निंग लाईसेंस बनाने के लिए आवेदन लेकर आए थे। उन्होंने अपना आवेदन परिवहन विभाग के स्टॉल में प्रस्तुत किया। जिस पर तत्काल लर्निंग लाईसेंस बनाकर उन्हें प्रदान किया गया। मानसिंह निषाद ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि इतनी आसानी से लर्निंग लाईसेंस बन जाएगा, ऐसा उन्होंने नहीं सोचा था।

This image has an empty alt attribute; its file name is 70-2-683x1024.jpeg

सुशासन तिहार के माध्यम से जनसामान्य के लिए बहुत अच्छी पहल की गई है और शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है। शिविर के माध्यम से अच्छी सुविधा मिल रही है तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिल रही है। उन्होंने लर्निंग लाईसेंस प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया। इसी तरह
घुमका के ही छन्नू लाल कन्नौजे लर्निंग लाईसेंस बनाने के लिए आवेदन लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर में लोगों की समस्याओं का निदान हो रहा है। उन्होंने बताया कि वे लर्निंग लाइसेंस बनवाने यहां आए हैं। समाधान शिविर के माध्यम से अलग-अलग स्टॉल में सरकार की योजनाओं की जानकारी मिल रही है। उन्होंने लर्निंग लाईसेंस बनने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *