छत्तीसगढ़

सूरजपुर  : 20.40 लाख का तेंदूपत्ता जलकर राख हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ट्रक, चालक और मजदूरों ने कूदकर बचाई जान

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में तेंदूपत्ता लोड कर जा रहा एक ट्रक सोमवार को 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इसके चलते ट्रम में आग लग गई और उसमें भरा तेंदूपत्ता जलकर राख हो गया। इस दौरान ट्रम में सवार चालक और छह मजदूरों ने कूदकर किसी तरह से अपनी जान बचाई। हादसे के चलते ट्रक में भरा करीब 20.40 लाख रुपये का माल जल गया। हादसा चंदौरा थाना क्षेत्र में हुआ है। 

फड़ से गोदाम जा रहा था तेंदूपत्ता लोड ट्रक
घुई वन परिक्षेत्र के डिप्टी रेंजर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि, ओड़गी विकासखंड अंतर्गत ग्राम लांजीत वन समिति में तेंदूपत्ता खरीदी के लिए तीन फड़ बनाए गए थे। लांजीत के अलावा जीवारीपारा व मयूरधक्की में संग्रहित तेंदूपत्ता को सुखाने के बाद वाड्रफनगर के गोदाम में परिवहन कराया जा रहा था। ट्रक में 214 मानक बोरा तेंदूपत्ता लोड कर उसे सोमवार को गोदाम के लिए रवाना किया गया। आग लगते ही चालक ने सड़क किनारे खड़ा किया ट्रक 
इस दौरान लांजीत से निकलने के बाद गोरगी गांव के पास एक स्थान पर हाईटेंशन तार काफी नीचे था। तेंदूपत्ता से भरे बोरों के संपर्क में आने पर स्पार्किंग हुई और अचानक आग लग गई। चालक जब तक कुछ समझ पाता तब तक आग पूरी तरीके से फैल चुकी थी। इस पर चालक ने सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर दिया। इसके बाद मजदूर और चालक उससे उतर गए। हादसे के समय ट्रक में छह मजदूर सवार थे। 

kgnews

Recent Posts

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…

8 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

8 hours ago
बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर  उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  अरुण साव ने आज बिलासपुर में…

8 hours ago
इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…

9 hours ago
जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…

9 hours ago