छत्तीसगढ़

CG : सुशासन तिहार बना संकट की घड़ी में सहारा

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप राज्य शासन द्वारा प्रारंभ किए गए सुशासन तिहार का उद्देश्य आमजन की वास्तविक आवश्यकताओं, समस्याओं और मांगों को समझकर उनका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना है। इस पहल के माध्यम से शासन की संवेदनशीलता और तत्परता जन-जन तक पहुँच रही है। लोक कल्याणकारी इस आयोजन ने ज़रूरतमंदों को राहत पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

बालोद जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम गणेश खपरी निवासी 85 वर्षीय दिव्यांग बुजुर्ग महिला श्रीमती ढेला बाई के लिए यह सुशासन तिहार संकट की घड़ी में किसी वरदान से कम नहीं रहा। परिवारजनों के सहारा न देने के कारण वे अपनी भांजी श्रीमती सुनीता बाई के पास निवास कर रही थीं, किंतु दैनिक जीवनयापन हेतु आवश्यक राशन की व्यवस्था उनके लिए कठिन हो गई थी।

सुशासन तिहार के प्रथम चरण के दौरान ग्रामवासियों को राशन कार्ड हेतु आवेदन करने की सुविधा की जानकारी मिलने पर उन्होंने ग्राम पंचायत कार्यालय पहुँचकर अपने लिए अलग से राशन कार्ड बनवाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। प्रशासन द्वारा तत्परता से आवेदन की जाँच कर शीघ्रता से नया राशन कार्ड बनाकर ग्राम नाहंदा में आयोजित समाधान शिविर में उन्हें सौंपा गया।

नया राशन कार्ड प्राप्त कर ढेला बाई अत्यंत भावुक एवं अभिभूत नजर आईं। उन्होंने राज्य शासन द्वारा संवेदनशीलता के साथ किए गए इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सुशासन तिहार उनके लिए संकटमोचक बनकर आया है। राशन कार्ड मिल जाने से अब उन्हें दो जून की रोटी की चिंता नहीं करनी पड़ेगी और वे अपने जीवन के अंतिम पड़ाव को सम्मानपूर्वक जी सकेंगी। ढेला बाई ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन न केवल प्रशासन की सजगता और यह जरूरतमंदों के जीवन में आशा की नई किरण लेकर आया है।

kgnews

Recent Posts

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

57 minutes ago
NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…

1 hour ago
विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

भोपाल  देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…

1 hour ago
प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है  कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…

2 hours ago
रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…

2 hours ago
लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…

2 hours ago