कहा – जनता के कामकाज अब आसानी व शीघ्रता से हो रहे

राजनांदगांव । जिले सहित प्रदेश में चल रहे तीसरे चरण के सुशासन तिहार से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नीत भाजपा सरकार की सब तरफ वह वही हो रही है यह बात कहते हुए वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा ने कहा कि सुशासन तिहार से प्रशासनिक कसावट आ चुकी है। वही जिले सहित प्रदेश की जनता का काम शीघ्रता और आसानी से हो रहे हैं। पिछले 5 साल में कांग्रेस की सत्ता रहने के दौरान जनता के कामकाज में विलंब होता था।

जनता को अपने कामकाज के लिए दफ्तरों के चक्कर पर चक्कर लगाने पड़ते थे। आज जाना कल आना करके उन्हे लौटा दिया जाता था। रिश्वतखोरी जमकर हो रही थी जनता को समय और धन बहुत गवाना पढ़ता था विष्णु देव साय के सुशासन में बहुत से कम अपने मोहल्ले अपने गांव के शिविर में तथा घर बैठे होते देख रहे हैं इससे मोदी की गारंटी भी सच हो रही है और विष्णु देव साय के सुशासन का भी सपना पूरा हो रहा है जनता संतुष्टि और सुख अनुभव कर रही है और साथ ही साथ संतुष्टि और सुख अनुभव कर रही है और साथ ही साथ समय और धन की बचत हो रही है।

नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष शिव वर्मा ने आगे कहा कि जिले सहित प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के पिछले 15 साल के कार्यकाल से बहुत खुश रही उस अवधि में मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के नेतृत्व और सांसद अभिषेक सिंह के कार्यकाल में जिले सहित प्रदेश में विकास निर्माण कार्यों की मानों बाढ़ आ गई थी। उसके बाद 5 साल तक भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश का विकास गति कमजोर पड़ गई। पूरा राज्य कर्ज से लद गया। अब चूंकि प्रदेश में डबल और ट्रिपल इंजन की सरकार चल रही है तो विकास की गति करीब डेढ़ साल से फिर से तेज हो गई है उन्होंने ने कहा कि हम सब मिलकर प्रदेश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सोच के अनुरूप विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत बनाने के संकल्प को पूरा करना है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *