प्रतिभाशाली छात्रा पलक सोनी ने गायन में प्रथम स्थान प्राप्त किया
राजनांदगांव। जिले की प्रतिष्ठित शाला गायत्री विद्यापीठ की कक्षा 12 वीं की छात्रा पलक सोनी ने जबलपुर में आयोजित रेवा महोत्सव में गायन में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शाला की हिन्दी विभागाध्यक्ष उषा झा से मिली जानकारी के अनुसार प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस प्रतियोगिता में छात्रा ने अपनी शानदार प्रस्तुति से प्रथम स्थान प्राप्त किया। गायन के क्षेत्र में आरंभ से ही अव्वल छात्रा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता विक्रम सोनी एवं रोशनी सोनी के साथ-साथ शाला के संगीत शिक्षक प्रशांत कुशवाहा एवं दिनेश साहू को दिया है।
ज्ञात ज्ञात हो कि छात्रा पलक सोनी आरंभ से ही गायन के क्षेत्र में अनेक प्रतियोगिता जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। आयोजन में छात्रा की मधुर आवाज एवं सुन्दर प्रस्तुति से दर्शक दीर्घा आरंभ से अंत तक तालियों से छात्रा का उत्साहवर्धन करते रहे। साथ ही निर्णायकों द्वारा भी छात्रा की मुक्तकंठ से प्रशंसा की गई।
इस अवसर पर गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष बृजकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष राजेश जैन, संध्यादेवी सिंघल, मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सूर्यकान्त जी चितलांग्या, सचिव गगन लड्ढा, सहसचिव निकुंज सिंघल, संरक्षक नंदकिशोर सुरजन, सुषमा सुरजन, सांस्कृतिक प्रभारी हरीश गांधी, रूपाली गांधी, एकेडमिक डायरेक्टर अमित उत्तलवार, स्कूल प्रशासक अनिल बाजपेयी, प्राचार्य शैलजा नायर, पिंकी खण्डेलवाल, सीमा श्रीवास्तव, उपप्राचार्य रश्मि ठाकुर, वंदना डुंभरे, तामेश्वरी साहू, स्कूल मैनेजर तरणजीत सिंह टूटेजा, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं द्वारा शुभकामनाएं दी गई।
