भिलाई, भारतीय सेना के सम्मान में सिविक सेंटर कृष्ण-अर्जुन रथ परिसर में 100 फीट लंबी पेन्टिंग का निर्माण किया गया। कलाकारों ने सेना के जवानों को देश का सच्चा हीरो निरूपित करते हुए तिरंगा लहराकर उनको सलाम किया। इस दौरान भिलाई इस्पात संयंत्र के सुप्रसिद्ध चित्रकार प्रभुचरण जेना, यश दलवी, कांता देवी, विजय शर्मा, तरूण धोटे, रूपा साहू, ललेश्वरी साहू, प्रख्यात मॉडर्न आर्ट चित्रकार डी.एस.विद्यार्थी, श्रेयांश जेना, युवान, गतिक शांडिल्य, चार्विक, अहाना खान, परवेज खान, फहमिदा खान तथा ललित कला अकादमी में छत्तीसगढ़ से प्रथम बोर्ड मेम्बर डॉ.अंकुश देवांगन ने अपनी तूलिका से सेना के पराक्रम को प्रदर्शित किया। पेन्टिंग बनाने के दौरान सैकड़ो लोगो के देशभक्ति पूर्ण नारों से पूरा आसमान गुंजायमान हो उठा और सर्वधर्म के लोगों ने हाथ से हाथ थामकर एकता का प्रदर्शन करते हुए सीजफायर के फैसले का स्वागत किया।

ज्ञात हो कि जम्मू.कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना हमले का जवाब देने के लिए भारत ने पाकिस्तान में संचालित आतंकवादी ठिकानों पर हमला करके उसे माकूल जवाब दिया है। जिससे आतंक का व्यापार करने वाले पाकिस्तान की कमर टूट गई है और उसकी जगहंसाई हो रही है। प्रभुचरण जेना ने अपने पेन्टिंग में पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए दर्शाया है कि यह नया भारत है जो घर में घुसकर मारता है।

यश दलवी ने भारतीय सेना के साये में भारतीय सरजमीं को सुरक्षित दर्शाया है। वहीं कांता देवी ने पेन्टिंग में दर्शाया है कि देखना है जोर कितना बाजुए कातिल में है। रूपा साहू और लल्लेश्वरी साहू ने सिंदूर का बदला पाकिस्तान कंगला लिखकर सिविक सेंटर परीक्षेत्र के माहौल को जोश से भर दिया। वरिष्ठ रंगकर्मी विजय शर्मा और तरूण धोटे ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा है कि मुंह छुपाकर आतंक फैलाने वालों का भारतीय सेना समूल नाश कर देगी। वहीं कला साहित्य मित्र समूह के शक्तिपद चक्रवर्ती ने कहा कि भारत की जाबांज सेना हर विपरीत स्थिति से निपटने में सक्षम है और वह पाकिस्तान के इरादों को धूल में मिटा देगी। डीण्एसण्विद्यार्थी ने अपने पेन्टिंग में भगवान् बुद्ध को युद्ध में मुस्कुराते हुए दिखाया है और कहा कि वैसे तो भारत शांति का देश है परन्तु कोई गिद्ध देश नीच्च हरकत करे तब युद्ध आवश्यक हो जाता है।

यही वजह है कि बुद्ध पूर्णिमा के इस पावन पर्व पर भारत के युद्ध से बुद्ध मुस्कुरा उठे हैं। कार्यक्रम का संयोजन करते हुए डॉण्अंकुश देवांगन ने सीजफायर के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि तेजी से विकसित हो रहे भारत में युद्ध का लंबा चलना उचित नहीं है। इससे भारत में आने वाली मल्टीनेशनल कंपनियाँ परहेज करेगी और देश की तरक्की रूक जाएगी। यही बात चाइना और पाकिस्तान चाहते हैं इसलिए उनके चक्रव्यूह में नहीं पड़ना चाहिए और पूरी ताकत देश के विकास में लगा देना चाहिए।

पाकिस्तान ऐसी हिमाकत करता रहेगा जो कि अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र का हिस्सा है जिसे तत्काल सर्जिकल स्ट्राइक से जवाब देकर शांत हो जाना ही सही रणनीति है। इस दौरान कृष्ण.अर्जुन रथ परिसर में सैकड़ो की तादात में उपस्थित सर्वधर्म के लोगो ने तिरंगा लहराकर देशभक्ति के नारे और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *