रायगढ़। रायगढ़ जिला में दो वन मंडल है और पहली बार ऐसा देखा जा रहा है कि रायगढ़ के जंगल में हाथियों की संख्या 200 पार हो चुकी है। ऐसे में हाथी प्रभावित क्षेत्रों में दहशत का माहौल है, लेकिन विभाग अपनी मानिटरिंग कर रहा है। साथ ही कुछ क्षेत्र के जंगल में जाने से रोक लगा दी गई है।
दरअसल रायगढ़ जिले का धरमजयगढ़ वन मंडल हाथियों के रहवास के लिए उपयुक्त है। ऐसे में उनकी मौजूदगी साल भर होती है, लेकिन इस बार जिले के जंगल में इनकी संख्या बढ़ गई है। कोरबा व अन्य वन मंडलों से हाथियों का दल यहां पहुंचा है और जिले में 206 हाथी हो चुके हैं। इस दल में नर, मादा व शावक हैं तो कुछ हाथी अकेले ही विचरण कर रहे हैं।
वन मंत्री केदार कश्यप का X पोस्ट , दोपहर की गर्मी.. तालाब में ठंडक का मजा,,,जंगल की गर्मियों में जीवन की उमंग और सहजता को दर्शाती यह छवि धरमजयगढ़ वनमंडल की है। जंगल में बने तालाब में हाथियों का समूह अठखेलियां करते नजर आया। वन विभाग की टीम सतर्कता से इनकी गतिविधियों पर नजर रख रही है, ताकि मानव-वन्यजीव संघर्ष से बचा जा सकें।
भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…
भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…
भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…
भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…