00 दिग्विजय महाविद्यालय 2007 साइंस बैच के छात्रों ने रियूनियन पार्टी का आयोजन किया।

00 राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ सहित ओडिसा, बैंगलोर और विशाखापट्टनम से पहुंचे छात्र।

राजनांदगांव।  कहते हैं बचपन दोबारा नहीं आता, ठीक उसी तरह स्कूल/कॉलेज के दिन कभी लौटकर नहीं आते, ताउम्र हमारे जेहन में सिर्फ यादें रह जाती हैं.लेकिन राजनांदगांव दिग्विजय महाविद्यालय की पीढ़ी ने अपने कॉलेज के पुराने दिनों को दोबारा वापस लाने के लिए रीयूनियन का सहारा लिया। पुराने स्टूडेंट्स राजनांदगांव स्थित एक निजी होटल में इकट्ठा हुए और सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर सभी छात्रों ने अपना परिचय दिया और अपने साथियों से मिलकर पुराने दिन ताजा किए।

This image has an empty alt attribute; its file name is 3-1024x562.jpeg

दोस्ती जितनी पुरानी हो वो उतनी एक दूसरे के प्रति विश्वास और भरोसा पैदा करती है। और यदि ये दोस्ती स्कूल/कॉलेज के समय की हो तो फिर बात ही क्या।  पुराना दोस्त यदि अचानक मिल जाए तो उसे देखते ही पुरानी यादें ताजा हो जाती है.लेकिन यदि 35 दोस्त सालों बाद एक दूसरे से मिले तो इसे आप क्या कहेंगे।  जरा सोचिए वो नजारा क्या होगा। लेकिन ऐसा नजारा हकीकत में देखने मिला। राजनांदगांव के शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय का 2007 साइंस बैच एक निजी होटल में इकट्ठा हुआ इस बैच के 35 छात्रों ने एक दूसरे से मिलकर यादें ताजा की।

राजनांदगांव में शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के पुराने दोस्तों ने मिलकर एक ऐसा आयोजन किया जो चर्चा का विषय बना हुआ है। कॉलेज दोस्तों ने 18 साल बाद रीयूनियन पार्टी रखी जिसमें साइंस बैच के स्टूडेंट्स ने अपने साथियों को इकट्ठा किया जिसमें पुराने छात्र आपस में मिले ढोल- बाजे, मिठाइयां सहित भोजन सारी चीजों की व्यवस्था की गई जिसमें पुराने दोस्त इस शानदार और यादगार समारोह का हिस्सा बने।

18 साल बाद पुराने छात्र मिले तो इन्हें देखकर जरा भी ये नहीं लग रहा था कि ये उम्रदराज हो चुके हैं कोई बच्चों के जैसा उछल रहा था तो कोई मस्ती के मूड में था एक दूसरे से मिलकर इन्होंने अपने पुराने दिनों को याद किया इस दौरान उन्होंने एक दूसरे के प्रति वही दोस्ताना व्यवहार किया जो बरसों पहले किया करते थे ये सारा नजारा अद्भुत था।

इस अवसर पर गीतांजलि साहू शिक्षिका सुरगी, माधुरी साहू शिक्षिका कुम्हालोरी, हिमांशी सोलंकी, एकेडमिक एजुकेटर आर्ट टीचर नया रायपुर, विद्यारानी मेहर जूनियर कॉलेज लैक्चरार, वंदना यदु शिक्षिका दुर्ग, शिव सोनी शिक्षक डोंगरगढ़, राहुल देवांगन डाटा साइंटिस्ट बैंगलोर, राहुल सिंह एचआर वेदांता कोरबा, युगल किशोर सिन्हा एचआर जेएसपीएल अंगुल उड़ीसा, वीरेंद्र टेंभुरकर शिक्षक सुरगी, चेतन सिंह चंद्राकर उपनिरीक्षक पीएचक्यू रायपुर, लक्ष्मी नारायण सिंह शिक्षक छुरिया, ज्वेल जोसफ एसबीआई डोंगरगढ़, चंद्रभूषण ठाकुर ट्रेज़री ऑफिसर,अखिलेश श्रीवास्तव शिक्षक खैरागढ़, सुरेश शिक्षक, गिरधर वर्मा, सतीश सिंह शिक्षक, लोकेश रजक रिपोर्टर/ संचालक कम्प्यूटर एजुकेशन सेंटर, जितेश बागड़े विद्युत विभाग, जितेंद्र वर्मा शिक्षक खैरागढ़, विक्रांत शिक्षक दुर्ग, डालेंद्र देवांगन ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर बिलासपुर एवं अन्य छात्र उपस्थित रहे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *