रायपुर। CBSE ने 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ से प्रगति अग्रवाल को सबसे ज्यादा नंबर मिले हैं। प्रगति ने 98.5 परसेंट अंक प्राप्त किए हैं। वहीं टॉप 5 की बात करें तो 4 लड़कियां और 1 लड़का शामिल है।

इनमें काव्य अग्रवाल 98.25 परसेंट, आर्ची पटेल को 98 परसेंट, इशिका अग्रवाल को 97.50 परसेंट, आद्या अग्रवाल को 97.25 और पूर्वी पारख को 97 परसेंट अंक मिले हैं। छत्तीसगढ़ के छात्रों का ओवरऑल पास प्रतिशत 82.17% रहा है। CBSE 12वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए कुल 31,911 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 31,711 स्टूडेंट्स ने एग्जाम में हिस्सा लिया। इनमें 16,696 लड़के और 15,015 लड़कियां शामिल थीं।

सीबीएसई 12वीं बोर्ड रिजल्ट में छात्रों को मिले अंकों की बात करें तो रायपुर की पूर्वी नितेश पटेल को 97.4 प्रतिशत मिले हैं। कबीर नगर के आदित्य प्रकाश गिरी को 92.89% अंक, अश्वनी नगर, रायपुर के सिद्धार्थ शर्मा को 92.4% अंक और रायपुर की वेदिका गर्ग को 91.20% अंक मिले हैं।

वहीं भिलाई के अधिमय सोनी ने 91.8% अंक हासिल किए हैं। वहीं महासमुंद के चंद्रकांत साहू और चंद्रहास साहू को 90 परसेंट से ज्यादा अंक मिले हैं। दोनों जुड़वां भाई हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *