उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विभागीय विषयों की समीक्षा की

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विभागीय विषयों की समीक्षा की

स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, अधोसंरचना विकास एवं रिक्त पदों की शीघ्र पूर्ति के दिए निर्देश

 उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, अधोसंरचना विकास एवं रिक्त पदों की शीघ्र पूर्ति के संबंध में महत्त्वपूर्ण निर्देश दिए

भोपाल
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि फार्मासिस्ट ग्रेड-2, नेत्र सहायक एवं ओ.टी. टेक्नीशियन के पदों की भर्ती के लिए नियमों में आवश्यक संशोधन शीघ्र किया जाए, ताकि पात्र आवेदकों को अवसर मिल सके और स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हों। उन्होने निर्देश दिए कि नर्सिंग संवर्ग के पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी की जाए। नियमों में आवश्यक संशोधन कर भर्ती के लिए मांग पत्र ई.एस.बी. को तत्काल प्रेषित किया जाए। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मंत्रालय, भोपाल में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, अधोसंरचना विकास एवं रिक्त पदों की शीघ्र पूर्ति के संबंध में महत्त्वपूर्ण निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि भुगतान की प्रक्रिया नियमित रूप से की जाए, ताकि बजट का समुचित सदुपयोग सुनिश्चित हो और विकास कार्यों में गति लायी जा सके। उन्होंने कहा कि अधोसंरचना विकास से जुड़े कार्यों में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। उन्होंने रीवा एवं इंदौर मेडिकल कॉलेज के उन्नयन का प्रस्ताव केबिनेट की स्वीकृति के लिए भेजे जाने के निर्देश दिए। बैठक में आयुक्त, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा तरुण राठी तथा संचालक नीरज कुमार सिंह उपस्थित रहे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : बकरी पालन से लखपति दीदी बनी उद कुंवर : कलेक्टर ने की सराहना

CG : बकरी पालन से लखपति दीदी बनी उद कुंवर : कलेक्टर ने की सराहना

गौरेला पेंड्रा मरवाही, पेण्ड्रा विकासखण्ड के ग्राम कोडगार की गरीब परिवार से कम पढ़ी लिखी…

2 minutes ago
CG : गर्मी के चलते बेहोश हुआ ड्राइवर, कुछ देर में हुई मौत …

CG : गर्मी के चलते बेहोश हुआ ड्राइवर, कुछ देर में हुई मौत …

जांजगीर-चांपा। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी अब लोगों के लिए जानलेवा साबित होने लगी…

8 minutes ago
CG : MLA पुरंदर मिश्रा को ठगने वाला फ्रॉड गिरफ्तार …

CG : MLA पुरंदर मिश्रा को ठगने वाला फ्रॉड गिरफ्तार …

रायपुर। भाजपा उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा को ठगने वाला ठग गिरफ्तार हो गया है, ठग…

17 minutes ago
CG : कुशालपुर में गैंगवार, स्कॉर्पियो और बाइक सवार युवक टूट पड़े एक-दूसरे पर …

CG : कुशालपुर में गैंगवार, स्कॉर्पियो और बाइक सवार युवक टूट पड़े एक-दूसरे पर …

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर बीच सड़क पर गैंगवार की घटना सामने आई…

29 minutes ago
CG : फेक मैरिज पार्टी को लेकर हंगामा, रिसॉर्ट को सील करने की तैयारी …

CG : फेक मैरिज पार्टी को लेकर हंगामा, रिसॉर्ट को सील करने की तैयारी …

भिलाई। हिंदू विवाह संस्कार, सनातन धर्म के सोलह संस्कारों में सबसे महत्वपूर्ण संस्कार है। यह…

47 minutes ago
CG : गरियाबंद के होटल में महिला की हत्या

CG : गरियाबंद के होटल में महिला की हत्या

गरियाबंद . जिले के एक होटल में आरोपी ने महिला समेत परिवार के चार सदस्यों…

50 minutes ago