भोपाल : मंगलवार, जून 6, 2023, शहडोल जिले की विद्युत अधोसंरचना को सुदृढ़ करने एवं विद्युत हानियों को कम करने के लिए 33 करोड़ रूपए स्वीकृत किए गए हैं। इसमें से केन्द्र सरकार द्वारा रिवेंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के प्रथम चरण में 33 करोड़ रूपए और राज्य सरकार द्वारा 6 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गए हैं।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि स्वीकृत राशि से किए जाने वाले कार्यों में 4 नवीन 33/11 केव्ही उप केंद्र निर्माण, वोल्टेज व्यवस्था के सुधार  के लिए 17 स्थानों पर केपेसिटर बैंक स्थापना, 15 उच्च दाब फीडरों का विभक्तिकरण कार्य, 219 वितरण ट्रांसफार्मर स्थापना, 2723 किलोमीटर निम्न दाब लाइनों का केबलिंग कार्य एवं 337  उच्च दाब फीडरों का विभक्तिकरण और कंडक्टर क्षमता वृद्धि के कार्य सम्मिलित हैं। इससे शहडोल जिले की लगभग 11  लाख की जनसंख्या लाभान्वित होगी। साथ ही आगामी 10 वर्षों की विद्युत माँग की सफलतापूर्वक पूर्ति हो सकेगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *