– विधानसभा अध्यक्ष, सांसद, महापौर अन्य जनप्रतिधि रहे उपस्थित
– मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने बच्चों से आत्मीय बातचीत कर स्नेह एवं दुलार दिया

राजनांदगांव । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने राजनांदगांव प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय राजनांदगांव के हीरामोती वार्ड में 36 लाख 66 हजार रूपए की लागत के विशेषीकृत दत्तक अभिकरण के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विशेषीकृत दत्तक अभिकरण में निवासरत नन्हे-मुन्हे बच्चों से आत्मीय बातचीत कर उन्हें स्नेह एवं दुलार दिया। इस दौरान श्री साय एवं विधानसभा अध्यक्ष ने बच्चों को खिलौना भेंट कर उनका हालचाल पूछा।

This image has an empty alt attribute; its file name is 119-3-1024x684.jpeg

श्री साय ने मौके पर उपस्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग गुरप्रीत कौर से राजनांदगांव जिले में संचालित विशेषीकृत दत्तक अभिकरण के संचालन एवं देखरेख व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष एवं अतिथियों ने नवनिर्मित भवन का अवलोकन भी किया। इस मौके पर सांसद संतोष पाण्डेय, महापौर मधुसूदन यादव, राज्य पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरूचि सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *