सिवनी में दो युवकों की हत्या, परिजनों ने शराब दुकान और गाड़ियों में आग लगाई, चक्काजाम किया

सिवनी

सिवनी में दो युवकों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस घटना से गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने हमलावरों को पकड़कर शराब दुकान में आग लगा दी और मंडला रोड पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता, एसडीओपी, टीआई, एसडीएम और तहसीलदार मौजूद हैं.

घटना केवलारी के परासपानी गांव में शुक्रवार रात करीब 12 बजे की है। परिजन ने बताया कि अमन बघेल (20) और रूपक बघेल (25) केवलारी आए थे। इसी दौरान गांव के ठाकुर परिवार ने दोनों को खेरमाई मंदिर के पास खिरका मोहल्ले में बुलाया। यहां दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों में पिता-पुत्र भी शामिल हैं।

घायल युवकों को पहले केवलारी अस्पताल ले जाया गया। यहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला चिकित्सालय सिवनी रेफर कर दिया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। दोनों का पोस्टमॉर्टम शनिवार को सिवनी में किया जाएगा।केवलारी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस पर आरोपियों को शहर से बाहर भेजने के आरोप मृतकों के मामा संजय बघेल का आरोप है कि कमल ठाकुर और उसके परिवार ने भांजे रूपेश और अमन पर चाकू से हमला किया था। अमन की मौके पर मौत हो गई थी। रूपेश ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। टीआई को इसकी जानकारी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। टीआई ने आरोपियों को केवलारी के बाहर भेज दिया है। हम सड़क पर बैठे हैं, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।

थाना प्रभारी को हटाने की मांग कर रहे ग्रामीण सिवनी एसपी सुनील कुमार मेहता का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है। मृतकों के परिजनों को समझा रहे हैं। शवों का पोस्टमॉर्टम कराने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे लोगों द्वारा हत्या के आरोपियों को तत्काल पकड़ने और केवलारी थाना प्रभारी को हटाने की मांग की जा रही है।

तीन बहनों का इकलौता भाई था रूपक मृतक रूपक बघेल माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह पेशे से किसान था। शादी नहीं हुई थी। उसकी तीन बहन हैं। वहीं मृतक अमन दो भाई और एक बहन हैं। उसकी भी शादी नहीं हुई थी। वह पेशे से किसान था।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

कृषि महोत्सव झाबुआ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऑनलाइन किसानों से की चर्चा

कृषि महोत्सव झाबुआ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऑनलाइन किसानों से की चर्चा

भोपाल  बलराम कृषि महोत्सव-2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को झाबुआ में बलराम कृषि…

19 minutes ago
कलेक्टर विजय दयाराम के. ने संभाली पर्यटन विकास की कमान, बैगा संस्कृति, प्राकृतिक धरोहर और स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया विस्तार

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने संभाली पर्यटन विकास की कमान, बैगा संस्कृति, प्राकृतिक धरोहर और स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया विस्तार

रायपुर राजमेरगढ़ बनेगा छत्तीसगढ़ का नया पर्यटन आकर्षणराजमेरगढ़ बनेगा छत्तीसगढ़ का नया पर्यटन आकर्षण गौरेला-पेंड्रा-मरवाही…

24 minutes ago
छत्तीसगढ़ को केंद्र का बड़ा तोहफा, ₹51 हजार करोड़ की परियोजनाओं से बदलेगी विकास की तस्वीर

छत्तीसगढ़ को केंद्र का बड़ा तोहफा, ₹51 हजार करोड़ की परियोजनाओं से बदलेगी विकास की तस्वीर

 रायपुर  प्रदेश में रेल नेटवर्क के विस्तार पर केंद्र सरकार तेजी से काम कर रही…

29 minutes ago
एमपी को रेलवे की बड़ी सौगात, 5 अगस्त से दौड़ेगी 23 कोच वाली स्पेशल ट्रेन

एमपी को रेलवे की बड़ी सौगात, 5 अगस्त से दौड़ेगी 23 कोच वाली स्पेशल ट्रेन

छतरपुर  बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास और यहां के नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते…

39 minutes ago
EPFO का बड़ा फैसला, डिफाल्टर कंपनियों को ब्याज में राहत, कर्मचारियों को जल्द मिलेगा अटका PF

EPFO का बड़ा फैसला, डिफाल्टर कंपनियों को ब्याज में राहत, कर्मचारियों को जल्द मिलेगा अटका PF

ग्वालियर. एंप्लायीज प्राविडेंट फंड आर्गनाइजेशन ने भविष्य निधि अंशदान में कंपनियों की ओर से की…

49 minutes ago