छत्तीसगढ़

CG : मोहला-मानपुर-अं.चौकी में BEd व DELEd प्रवेश परीक्षा आज, 5304 परीक्षार्थी होंगे शामिल

मोहला , जिला मोहला-मानपुर.-अंबागढ़ चौकी में 22 मई 2025 गुरुवार को BEd एवं DELEd प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जा रही है। प्रथम पाली में पूर्वान्ह 10:00 बजे से 12:15 बजे तक BEd प्रवेश परीक्षा तथा द्वितीय पाली में अपरान्ह 02:00 बजे से 04:15 बजे तक DELEd प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया है। इन दोनों परीक्षाओं में कुल 5304 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जिले में निम्नलिखित परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, प्री.BEd प्रथम पाली सेजेस मोहला, कॉलेज मोहला,शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला मोहला,सेजेस अंबागढ़ चौकी, कॉलेज अंबागढ़ चौकी,शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला अंबागढ़ चौकी, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर अंबागढ़ चौकी है। इसी तरह प्री.DELEd द्वितीय पाली सेजेस मोहला, कॉलेज मोहला, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला मोहला, सेजेस अंबागढ़ चौकी,कॉलेज अंबागढ़ चौकी, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला अंबागढ़ चौकी, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर अंबागढ़ चौकी, सेजेस मानपुर, कॉलेज मानपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला रेंगाकठेरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खडग़ांव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला गोटाटोला, संस्कार उच्चतर माध्यमिक शाला अंबागढ़ चौकी है। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र एवं मूल पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि का प्रयोग पूर्णत प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा में नकल व अन्य अनुचित गतिविधियों को रोकने के लिए उडऩदस्ता दल गठित किया गया है। सुरक्षा हेतु परीक्षा केन्द्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रथम पाली की परीक्षा में प्रात: 10:00 बजे और द्वितीय पाली की परीक्षा में अपरान्ह 02:00 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षार्थियों से अनुरोध है कि वे समय का विशेष ध्यान रखें और परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पूर्व पहुंचकर सभी आवश्यक दिशा निर्देशों का पालन करें।

kgnews

Recent Posts

पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर दुर्ग के गनियारी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर दुर्ग के गनियारी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

दुर्ग. पंडवानी गायिका पद्मश्री डॉ. तीजन बाई के पार्थिव शरीर को एम्स से दुर्ग जिले…

46 minutes ago
भिंड के गोहद सिविल अस्पताल में जलभराव, प्रसूति वार्ड खाली कराना पड़ा

भिंड के गोहद सिविल अस्पताल में जलभराव, प्रसूति वार्ड खाली कराना पड़ा

भिंड. गोहद में रुक-रुककर लगातार हो रही बारिश ने कस्बे की जल निकासी व्यवस्था की…

56 minutes ago
ग्वालियर में सहेली के भाई ने किशोरी को किडनैप कर किया दुष्कर्म

ग्वालियर में सहेली के भाई ने किशोरी को किडनैप कर किया दुष्कर्म

ग्वालियर. शहर के माधौगंज इलाके में रहने वाली किशोरी के साथ उसकी सहेली के भाई…

2 hours ago
‘पंडवानी अम्मा’ तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, बताया लोककला की अपूरणीय क्षति

‘पंडवानी अम्मा’ तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, बताया लोककला की अपूरणीय क्षति

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता की पहचान और पंडवानी लोकगायन शैली की विश्वविख्यात स्तंभ, पद्म…

2 hours ago
दुर्ग में खाद की गुणवत्ता पर बड़ा खुलासा, समितियों में भंडारित नमूने जांच में फेल

दुर्ग में खाद की गुणवत्ता पर बड़ा खुलासा, समितियों में भंडारित नमूने जांच में फेल

दुर्ग. सेवा सहकारी समितियों में भंडारित खाद के तीन नमूने गुणवत्ता जांच में फेल पाए…

3 hours ago
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान, बोले- मध्यप्रदेश का SIR मॉडल सबसे पारदर्शी

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान, बोले- मध्यप्रदेश का SIR मॉडल सबसे पारदर्शी

इंदौर. भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार को इंदौर पहुंचे। उन्हाेंने…

3 hours ago