राजनांदगांव| दक्षिण पश्चिम मानसून बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में सक्रिय हो गया है। जिसके पूरे हिस्से में सक्रिय होने की अनुकूल स्थिति बनी है। इसके असर से अगले 36 में एक प्रबल लो प्रेशर एरिया निर्मित होगा। जिससे चक्रवाती सिस्टम भी सक्रिय हो जाएगा। मौसम विभाग ने बताया कि इस बदलते समीकरण से प्रदेश के कई हिस्सों में अंधड़ व बारिश की संभावना बनी हुई है।

इसमें दुर्ग संभाग के जिले भी शामिल हैं। इसे प्री मानसून इफेक्ट भी माना जा रहा है। हालांकि तापमान में अभी कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण अरब सागर के कुछ भाग, मालदीव, कॉमरीन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ भाग, उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ भाग में 21 मई को सक्रिय हो गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *