बिलासपुर। न्यायधानी समय के साथ अपराध के मामले में प्रदेश की राजधानी के साथ अन्य बड़े शहरों से आगे निकलता नजर आ रहा हैण् इसकी एक बानगी देखने गत दिवस देखने को मिलीए जब 60 लाख की ऑनलाइन ठगी के मामला सामने आयाण् वहीं व्यापारी से लूट को अंजाम देने वाला नाबालिगों के साथ नशीला पदार्थ बेचने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया गयाण्

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसारए शेयर मार्केट में मुनाफे का हवाला देकर महिला से 59ण्88 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी को अंजाम दिया गयाण् सिविल लाइन थाना क्षेत्र में घटित घटना पर पुलिस ने संबंधित मोबाइल धारकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैण् वहीं दूसरी ओर 13 मई को सेमरताल निवासी गन्ना व्यापारी विकास साहू से हुई लूट के मामले में कोनी पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथ उसके तीन 3 नाबालिग सहयोगियों को गिरफ्तार किया हैण् अपने दोस्त गोपी साहू के साथ वसूली कर घर लौटते समय विकास साहू की बाइक को रोककर 25 हजार नगद और मोबाइल लूटकर आरोपी भाग निकले थेण्

राजकिशोर नगर स्थित ऊर्जा पार्क में नशीला पदार्थ बेचने के आरोप में फरार चल रहे आरोपी रितुराज सिंह को सरकंडा पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार किया हैण् मामले में पहले ही एक नाबालिग और एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका हैण् पूर्व में आरोपियों के कब्जे से बेचने के लिए लाए गए 10725 रुपए मूल्य का 55 नग प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया थाण्

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *