राजनांदगांव | घटना मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात करीब 2.30 बजे की है। पुलिस रक्षित केंद्र में आईटीबीपी के जवान पर अज्ञात आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। घटना में जवान को गंभीर चोटें आई है। जिसका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि आईटीबीपी का जवान किशन कुमार साहू क्वाटर मास्टर की ड्यूटी पर था। रात में वह कैंप के पास ही सो रहा था, अज्ञात आरोपी वहां पहुंचा और जवान किशन कुमार के गर्दन पर वार कर दिया। चाकू से वार से जवान जाग गया और खुद के बचाव में उसने प्रयास किया। जिसके बाद आरोपी भाग निकला। बसंतपुर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *