राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने पहलगाम कश्मीर के पहलगाम में सैलानियों पर हुए आतंकी हमले की निंदा की है। साथ ही भारतीय सेना व भारत सरकार द्वारा आतंकवाद के जनक पाकिस्तान को करारा जवाब दिए जाने को उचित करार दिया है।
गत दिवस प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश सिंह, प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर गुरप्रीत कौर की गरिमामय उपस्तिथि में होटल एबीस ग्रीन में राजनांदगांव इकाई की बैठक आहुत की गई। जिसमे शासन द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं को एनएसएसएफ (एनएसएसएफ) गति प्रदान करेगी। सभी नव नियुक्त पदाधिकारी को आईडी पहनाकर सम्मानित अतिथि ने स्वागत किए। देश में हुए आतंकित हमले की फाउंडेशन ने निदा की साथ-साथ केंडिल जलाकर मृत आत्माओं को अपनी श्रद्धांजलि दिए।
इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, महिला जिला अध्यक्ष मधु बाला श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष डॉ. तरुण रामटेके, महामंत्री ऋतु रायजादा, उपाध्यक्ष साहू मैडम,  सचिव अभिषेक श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी अंकित श्रीवास्तव मुख्य रूप से मौजूद थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *