रायगढ़। असीम कृपा फाउंडेशन के डायरेक्टर और उसके साथी ने मिलकर जांजगीर.चांपा की महिला से धोखाधड़ी की है। उन्होंने नाबार्ड योजना के तहत 6 करोड़ का प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर 50 लाख रुपए ठग लिए। पुलिस ने आरोपी संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिकए जांजगीर चांपा के ग्राम खोखरी की रहने वाली अनिता साहू ;40द्ध महानदी एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी का संचालन करती है। यह कंपनी खादए बीज और दवा किसानों को बेचती है। रायगढ़ के डूमरपाली निवासी रंजीत चौहान ;29द्ध और सुदीप मंडल ;40द्ध से अनिता की पहचान सुनील कश्यपए अभिषेक देवांगनए छवि बंजारेए मनहरन पटेल और सुरेश वानी के माध्यम से हुआ। तब रंजीत चौहान ने कहा किए आपका रजिस्टर्ड कंपनी है। मैं आपके कम्पनी को नाबार्ड योजना से 6 करोड़ का प्रोजेक्ट एक महीने के भीतर दिला दूंगा। रंजित ने अनिता से कहा किए इसके लिए 50 लाख रुपए असीम कृपा फाउन्डेशन बोईरदादर के नाम पर जमा करना होगा। अनिता को उस पर यकीन नहीं हुआ और उसने पैसे जमा करने से इनकार कर दिया। ऐसे में रंजित ने उसे झांसे में लेने के लिए 50 लाख रुपए का फर्जी चेक 15 नवंबर 2025 को पिछला तारीख का डालकर दिया। इससे अनिता ने उस पर विश्वास कर लिया।

पीड़िता ने इसकी शिकायत बुधवार को चक्रधर नगर पुलिस से की थी। पुलिस ने असीम कृपा फाउंडेशन के डायरेक्टर रंजित चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है किए आरोपी रंजित ने कई लोगों के साथ धोखाधड़ी कर चुका है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *