छत्तीसगढ़

CG : पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों में कुपोषण की रोकथाम की दिशा में ठोस कदम

महासमुंद, जिले में 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों में कुपोषण की रोकथाम हेतु राज्य एवं केंद्र सरकार की पोषण संबंधी योजनाओं के अंतर्गत निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। “राष्ट्रीय पोषण मिशन“ (पोषण अभियान) जैसे शासकीय कार्यक्रमों के साथ यूनिसेफ़ और एम्स रायपुर के स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के सहयोग से सामुदायिक आधारित प्रबंधन कार्यक्रम (सीएमएएम) भी प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अति गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर उन्हें पोषण सहायता प्रदान कर सामान्य स्वास्थ्य स्थिति में लाना है।
कार्यक्रम की गुणवत्ता और प्रभावशीलता सुनिश्चित करने हेतु नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, दिल्ली के विशेषज्ञों द्वारा जिले में नियमित निरीक्षण किए जा रहे हैं। हाल ही में जिले के विकासखंड पिथौरा, बागबाहरा एवं महासमुंद ग्रामीण परियोजनाओं के अंतर्गत चयनित 6 आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने अति गंभीर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति का मूल्यांकन किया, अभिभावकों को पोषण आहार की जानकारी दी तथा एएनएम, मितानिन और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के समर्पित कार्य की सराहना की। इन सतत निरीक्षणों और समन्वित प्रयासों के फलस्वरूप महासमुंद जिले में बाल कुपोषण की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार देखा जा रहा है। यह पहल बाल स्वास्थ्य और पोषण सुधार की दिशा में एक प्रेरणादायक मॉडल के रूप में उभर रही है।

kgnews

Recent Posts

कौशल विकास से आत्मनिर्भर बनेंगे युवा: मंत्री रामविचार नेताम

कौशल विकास से आत्मनिर्भर बनेंगे युवा: मंत्री रामविचार नेताम

रायपुर कृषि एवं कृषक कल्याण तथा पशुपालन मंत्री रामविचार नेताम कृषि एवं कृषक कल्याण तथा…

37 minutes ago
अशोकनगर में 10 वर्षीय दिव्यांग बालिका से सामूहिक दुष्‍कर्म के प्रकरण में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास

अशोकनगर में 10 वर्षीय दिव्यांग बालिका से सामूहिक दुष्‍कर्म के प्रकरण में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास

भोपाल महिलाओं, बालिकाओं एवं दिव्यांगजनों के विरुद्ध अपराधों के प्रतिमध्यप्रदेश पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीतिके…

42 minutes ago
भावी पीढ़ी के लिए हरित मध्यप्रदेश का निर्माण हमारी प्राथमिकता: राज्यमंत्री पंवार

भावी पीढ़ी के लिए हरित मध्यप्रदेश का निर्माण हमारी प्राथमिकता: राज्यमंत्री पंवार

भोपाल  मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  नारायण सिंह पंवार ने कहा है…

47 minutes ago
कुकिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी महिलाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

कुकिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी महिलाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

भोपाल सिंधी मेला समिति द्वारा आयोजित कुकिंग कम्पटीशन के दूसरे दिन भी महिलाओं ने अपनी…

47 minutes ago
लाड़ली बहनों को मिलेगी 38वीं किश्त की सौगात

लाड़ली बहनों को मिलेगी 38वीं किश्त की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को जिला भिंड के लहार में आयोजित होने वाले…

52 minutes ago
शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत

शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत

रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल,…

1 hour ago