कलेक्टर के निरीक्षण में मिली लापरवाही, विभागीय जांच शुरू

रायपुर, मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड की ग्राम पंचायत दरवाजा में पदस्थ सचिव होरीलाल साहू को काम में गंभीर लापरवाही के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय द्वारा की गई है। सचिव के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत भवन में आयुष्मान भारत महाभियान के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने का काम चल रहा था। इस दौरान कलेक्टर ने जब औचक निरीक्षण किया, तो पंचायत भवन की साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाएं बेहद खराब पाई गईं। भवन के चारों ओर गंदगी फैली हुई थी, जिसे कलेक्टर ने गंभीर लापरवाही मानते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर ग्राम पंचायत में स्वच्छता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए और सचिवों को इसमें सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *