खैरागढ़, जिले के अधिकतर गांवों में बुधवार देर शाम को झमाझम बारिश हुई। इससे किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। पहली ही बारिश के साथ खेतों में हरकत शुरू हो गई है और गांव-गांव में किसानी के कामों में तेजी आ गई है।

पहली बारिश के साथ ही किसानों की दिनचर्या पूरी तरह बदल गई है। खेतों में हरियाली लाने की उम्मीइ और घरों में समृद्धि लाने का सपना लिए किसान एक बार फिर कृषि कार्यों में जुट गए हैं। गांवों में अब खेतों की जुताई, बीजों की छंटाई, खाद-बीज की खरीदारी, और नहरों की सफाई जैसे काम पूरे जोर-शोर से शुरू हो गए हैं। बैलगाड़ियों और ट्रेक्टर खेतों की ओर बढ़ते दिख रहे है, तो वहीं महिलाएं भी घरों में बीजों को तैयार करने में लगी हैं। मौसम विभाग मिली जानकारी अनुसार ने अगले कुछ दिनों तक रूक-रूक कर बारिश होती रहेगी, जिससे खेतों में नमी बनीं रहेगी और बुवाई के लिए अनुकूल वातावरण मिलेगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *