राजनांदगांव । डोंगरगांव सेवा सहकारी समिति डोंगरगांव के अस्थायी कार्यालय में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। कृषि उपज मंडी परिसर के भवन में चल रहे कार्यालय का छज्जा अचानक गिर गया। हादसे में चार कर्मचारी घायल हो गए। समिति के प्रबंधक तुलसी यादव को सिर, हाथ और पैर में चोटें आई। कर्मचारी हरीश साहू को सिर में गंभीर चोट लगी। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। केशू साहू और नवीन साहू को मामूली चोटें आईं। समिति अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता ने बताया कि पुराना कार्यालय साकेत धाम के पास है। वह जर्जर हो चुका था। इसी कारण मंडी परिसर के भवन में अस्थायी रूप से संचालन किया जा रहा था। शनिवार को इसी भवन में हादसा हुआ।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से एक माह पहले मिलकर पत्र सौंपा गया था। नए भवन के लिए 50 लाख रुपए की मांग की गई है। राशि मिलते ही निर्माण शुरू किया जाएगा। कृषि उपज मंडी परिसर में रात में लोग खुलेआम शराब पीते हैं। समिति अध्यक्ष गुप्ता ने इसकी लिखित शिकायत पहले भी थाने में की थी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *