राजनांदगांव शहर के अंबेडकर चौक में बिजली पोल पर शनिवार शाम 8 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग लगने से हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि काफी देर से चिंगारी उठ रही थी। इसके बाद अचानक भीषण आग लग गई। बिजली पोल पर आग लगने से आसपास के इलाकों में बिजली गुल रही। वहां मौजूद लोगों ने तत्काल बिजली कंपनी के अफसरों को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। बिजली कंपनी के सुधार अमले ने देर रात इसकी मरम्मत की।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *