रायपुर। यूपीएससी प्रीलिम्स की परीक्षा का आयोजन आज देश भर में किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। रायपुर में 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए जिसमें लगभग 10000 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को लेकर कड़े निर्देश दिए गए जिसका पालन अनिवार्य रूप से करने के लिए सभी को कहा गया।

यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है जिसमें सुबह की पाली सुबह 9रू30 बजे से दोपहर की पाली 2रू30 बजे से है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्र में आधे घंटे पहले ही प्रवेश रोक दिया गया। इसके अलावा सिर्फ ब्लैक बॉल पेन ही एलाऊ किया गया। कुछ परीक्षार्थी 1 मिनिट की देरी से पहुंचे लेकिन नियम के चलते उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया।

एग्जाम को लेकर कुछ गाइडलाइन भी जारी की गई है। स्टिकर वाली पानी बोतल लेकर कोई भी कैंडिडेट परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया है। यहां तक अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि एक समय में दो लोगों को वॉशरूम भी जाने ना दिया जाए।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *