राजनांदगांव डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्टर से मुलाकात की। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की समस्याएं बताईं और समाधान की मांग की। उन्होंने ने बिजली कटौती, खराब सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर चिंता जताते समाधान की मांग रखी। विधायक ने घुमका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सफाई रखने सफाई कर्मियों की कमी को दूर करने की मांग की। उन्होंने कहा कि घुमका में रोज बिजली की समस्या रहती है। इस पर कलेक्टर ने बिजली विभाग को तुरंत फोन कर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

डोंगरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे के लिए अलग भवन की मांग की गई। अस्पताल परिसर के सामने खाली जमीन पर पार्किंग बनाने की बात भी रखी गई। इससे मरीजों और राहगीरों को राहत मिलेगी। कलेक्टर ने बिजली और स्वास्थ्य विभाग को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। मौके पर जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव, डोंगरगढ़ ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सिन्हा, सरपंच चंद्रिका मंडावी, लाला राम वर्मा, मोरध्वज वर्मा, दयालु राम वर्मा, धर्मेंद्र मंडावी, उप सरपंच नीलेश्वर वर्मा, पंच पुष्पा साहू, कविता वर्मा, रुखमणी साहू, कीर्तन वर्मा, शिवकुमार वर्मा, नरेंद्र साहू, पतराम वर्मा, लोकनाथ साहू, वेदराम साहू सहित पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

सड़क नहीं होने से परेशानी ग्राम पंचायत घोठिया से कोहकट्टा टोला बरनारा खुर्द तक सड़क नहीं है। विधायक ने अस्थाई समाधान के तौर पर मुरुम बिछाने की स्वीकृति दिलाने की बात कही। इससे वनांचल क्षेत्र के लोगों को आने-जाने में राहत मिलेगी। मुड़िया गांव में आबादी की जमीन पर अवैध कब्जे और आवास की किस्त दिलाने के लिए लेनदेन की शिकायत भी रखी गई। इस पर विधायक ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *